scriptकानून व्यवस्था में कराएंगे सुधार,मेडिकल कॉलेज का तेज गति से होगा निर्माण | Minister Ramesh Meena | Patrika News
करौली

कानून व्यवस्था में कराएंगे सुधार,मेडिकल कॉलेज का तेज गति से होगा निर्माण

करौली. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री (Minister Ramesh Meena) रमेश मीना ने कहा कि करौली में मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेज गति से कराया जाएगा। इसके अलावा जिले में कानून व्यवस्था में सुधार कराएंगे। मीना ने यह बात बुधवार को करौली के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

करौलीNov 13, 2019 / 08:53 pm

vinod sharma

कानून व्यवस्था में कराएंगे सुधार,मेडिकल कॉलेज का तेज गति से होगा निर्माण

कानून व्यवस्था में कराएंगे सुधार,मेडिकल कॉलेज का तेज गति से होगा निर्माण

करौली. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री (Minister Ramesh Meena) रमेश मीना ने कहा कि करौली में मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेज गति से कराया जाएगा। इसके अलावा जिले में कानून व्यवस्था में सुधार कराएंगे। मीना ने यह बात बुधवार को करौली के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए बजट का आवंटन कर दिया गया है। कुछ दिनों के बाद कॉलेज का काम शुरू हो जाएगा। इससे करौली जिले के लोगों को चिकित्सा के मामले में काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि (Minister Ramesh Meena) जिले में कानून एवं व्यवस्था की कुछ स्थिति खराब है। पुलिस अधिकारियों को समाजकंटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मीना ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक इस बारे में बातचीत की जाएगी तथी लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाएगी। मंत्री ने बताया कि करौली जिले में योजनाओं का लाभ आमजन को तत्काल दिया जाएगा। इसके प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जिससे आगामी माह से जिले की ग्रेडिंग में सुधार होगा।

अधिकारियों को दिया टॉस्क
इससे पहले मंत्री ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की तथा अधिकारियों से मुलाकात की। मंत्री ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा व अन्य विभागों के अधिकारियों को काम का टॉस्क दिया गया है। टॉस्क के आधार पर काम नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दस दिन बाद वे फिर से जिले के विकास कार्य तथा अधिकारियों को दिए गए टॉस्क की समीक्षा करेंगे।

Home / Karauli / कानून व्यवस्था में कराएंगे सुधार,मेडिकल कॉलेज का तेज गति से होगा निर्माण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो