scriptराजस्थान के इन मतदान केन्द्रों पर सिर्फ महिलाएं संभालेंगी कमान, महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात | Only women will hold office, female security personnel in these pollin | Patrika News
करौली

राजस्थान के इन मतदान केन्द्रों पर सिर्फ महिलाएं संभालेंगी कमान, महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात

Only women will hold office, female security personnel in these polling booths of Rajasthan

करौलीApr 15, 2019 / 05:50 pm

vinod sharma

Only women will hold office, female security personnel in these pollin

राजस्थान के इन मतदान केन्द्रों पर सिर्फ महिलाएं संभालेंगी कमान, महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात

लोकसभा चुनाव
करौली.लोकसभा चुनाव में करौली जिले के छह मतदान केन्द्रों पर सिर्फ महिलाएं ही कमान संभालेगी। इसके लिए महिला कर्मचारी व अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। चुनाव आयोग ने सभी कर्मचारियों का चुनाव का प्रशिक्षण व आधी आबादी को मतदान कराने का मौका चुनिंदा मतदान केन्द्रों पर देने को कहा। इसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने टोडाभीम, सपोटरा, हिण्डौन सिटी विधानसभा में एक-एक तथा करौली विधानसभा क्षेत्र में तीन मतदान केन्द्र महिलाओं के हवाले किया है। इन केन्द्रों पर पीठासीन अधिकारी, मतदानकर्मी महिलाएं रहेंगी साथ ही सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी लगाई जाएंगी।
४६४० कर्मचारी कराएंगे मतदान
लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जिले में ४६४० मतदानकर्मी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदानकर्मी शामिल है। ४२० कर्मचारी रिजर्व में रखे गए है रिजर्व में नियुक्त कर्मचारियों को एनवक्त पर व्यवस्था के लिए भेजा जाएगा। इसी प्रकार १२४ सेक्टर मजिस्ट्रेट, आठ एरिया मजिस्ट्रेट भी चुनाव की व्यवस्था संभालेंगे। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, उन्हें सूचित कर दिया गया है। अधिकारियों को चुनाव प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिससे मतदान के समय किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं हो।

पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी संभालेंगे व्यवस्था
मतदान के समय जिले के १०५५ बूथ लेवल अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। वे मतदाताओं की मदद करेंगे साथ ही व्यवधान रोकेंगे। फर्जी मतदान रोकने में बूथ लेवल अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसी प्रकार पंचायत मुख्यालय के ग्राम विकास अधिकारी व पटवारी मतदान स्थल पर छाया, पानी, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था संभालेंगे। वे भी मतदान के समय मुख्यालय पर मौजूद रहकर पीठासीन अधिकारी के सम्पर्क में रहेंगे।
समझने का मौका मिलेगा
जिले के छह मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मचारी ही मतदान कराएंगी। इस व्यवस्था से महिला कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया को समझने का मौका मिलेगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।
नन्नूमल पहाडिय़ा जिला निर्वाचन अधिकारी करौली

Home / Karauli / राजस्थान के इन मतदान केन्द्रों पर सिर्फ महिलाएं संभालेंगी कमान, महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो