scriptShivratri 2018 : शिवलिंग पर ये 10 चीजें चढ़ाना न भूलें, शिव पूरी करते हैं मनोकामनाएं | Shivratri 2018, Shivji Ke Upay, Shiv Puran Ke Upay | Patrika News
करौली

Shivratri 2018 : शिवलिंग पर ये 10 चीजें चढ़ाना न भूलें, शिव पूरी करते हैं मनोकामनाएं

आज भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत ही आसन काम हैं, क्यूंकि भोलेनाथ सबसे जल्दी अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर कृपा करते हैं

करौलीFeb 13, 2018 / 12:54 am

Vijay ram

Shivratri 2018, Shivji Ke Upay, Shiv Puran Ke Upay, Shvling Puja Ke Upay, Mahashivratri, karauli hindi news today
आज भगवान शिव की पूजा का विशेष पर्व है— महाशिव रात्रि। ऐसे प्रभु जिन्हें भोले भंडारी के नाम से भी जाना जाता हैं वे सच में बहुत ही भोले हैं। वे अपने भक्तों के दुख और तकलीफों को देख नहीं पाते, भक्त के आंसू महादेव को बहुत ही जल्द पिघला भी देते हैं।
आज भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत ही आसन काम हैं, क्यूंकि भोलेनाथ सबसे जल्दी अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर कृपा करते हैं। किसी भी देवी देवता को जब प्रसन्न करना हो तो हमें ध्यान रखना चाहिए की उन्हें क्या पसंद है और क्या नापसंद है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही साधारण और आसन से उपाय जिनसे आप भोलेनाथ को जल्दी ही प्रसन्न कर सकते हो….
— शिवलिंग का अभिषेक यदि गंगा जल से किया जाये तो शिव जल्दी ही प्रसन्न होते है। अभिषेक में फिर आप दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग का स्नान कराये।

— शिवलिंग पर भांग धतुरा चढ़ाना भी शिव को प्रसन्न करता है।
— बिल्व पत्र व बिल्व फल चढाने से धन की प्राप्ति के साथ साथ शिव को सरलता से रिझाया जा सकता है।

शिवरात्रि को शिवपुराण की पूजा और पाठ से शिव प्रसन्न हो कर अपने भक्त के साथ साथ रहने लगते हैं।
— सावन के माह में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

— सावन में किसी नदी या तालाब जाकर ॐ नमः शिवाय का जप करते हुए आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं, यह धन प्राप्ति का बहुत ही सरल उपाय है।
— शिवरात्रि पर रात में किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं। शिवपुराण के अनुसार कुबेर देव ने पूर्व जन्म में रात के समय शिवलिंग के पास रोशनी की थी। इसी वजह से अगले जन्म में वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बने।

Home / Karauli / Shivratri 2018 : शिवलिंग पर ये 10 चीजें चढ़ाना न भूलें, शिव पूरी करते हैं मनोकामनाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो