scriptये लो जी ! यहां लोगोंं ने उप मुख्यमंत्री को पहना दी टोपी | take it Here people gave a hat to the Deputy Chief Minister | Patrika News
करौली

ये लो जी ! यहां लोगोंं ने उप मुख्यमंत्री को पहना दी टोपी

take it ! Here people gave a hat to the Deputy Chief Minister.Deputy Chief Minister Sachin Pilot was welcomed at a dozen places in the city.Competition among congress workers for meeting
.शहर में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का दर्जनभर स्थानों पर हुआ स्वागत. मुलाकात के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मची होड़

करौलीOct 22, 2019 / 11:51 pm

Anil dattatrey

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का दर्जनभर स्थानों पर हुआ स्वागत

ये लो जी ! यहां लोगोंं ने उप मुख्यमंत्री को पहना दी टोपी

हिण्डौनसिटी. प्रदेश में कांग्रेस के सत्तारू ढ़ होने के बाद पहली बार आए उपमुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट का शहर में दर्जनभर स्थानों पर स्वागत किया। पायलट से मिलने और स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में ऐसी होड़ मची की चंद मिनट के ठहराव में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मंगलवार दोपहर उपमुख्यमंत्री बयाना से टोंक जाते समय हिण्डौन होकर निकले थे। इस दौरान कांग्रेस जनों ने उनका हिण्डौन व करौली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में स्वागत किया गया।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उपमुख्यमंत्री के वाहनों का काफिला बयाना मोड़ पर ठहरा। जहां विधायक भरोसीलाल जाटव व कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू की अगुवाई में कांग्रेस तथा आग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पायलट की समर्थन में नारे लगा अगुवानी की। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मावई व सेवा दल की टीम ने उपमुख्यमंत्री को सूत की माला व टोपी पहनाई। इस शहर ब्लाक अध्यक्ष नरेश गुर्जर, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश जाटव, राजीव शुक्ला, सरपंच दीवान सिंह, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत सिंह डागुर ने पायलट का स्वागत किया किया। इस दौरान बस स्टैंड के पास एक प्रतिष्ठान पर कांग्रेस नेता राजेश मूडिया व रामहरी गुर्जर की ओर से स्वागत किया गया। नगर परिषद उपसभापति नफीस अहमद के नेतृत्व में ईदगाह गेट पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उप मुख्यमंत्री को सूत की माला व साफा पहनाया।
गांव कांचरोली में बीएड कॉलेज पर नगरपरिषद सभापति अरविन्द जैन के नेतृत्व में कई पार्षदों व कांग्रेस जनों ने पायलट का स्वागत किया। श्रीमहावीरजी मोड़ पर मोहन सिंह गुर्जर, दर्शन सरपंच व शीतल प्रसाद शुक्ला ने स्वागत किया।
इससे पूर्व बयाना मार्ग पर आदर्श स्कूल के पास महिला कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष अनीता जाटव, आनंद विहार में शिक्षक कांग्रेस नेता पूरणमल जाटव,रामचरण खुरसटपुरा, संतराम वर्मा व सोहनसिंह फौजी की अगुवाई में अजा-जजा अधिकार बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने पायलट का स्वागत किया। इसी तरह रास्ते में सूरौठ, धंधावली में भी लोगों पर पायलट का स्वागत किया।

Home / Karauli / ये लो जी ! यहां लोगोंं ने उप मुख्यमंत्री को पहना दी टोपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो