scriptहिण्डौन में बदले गए जयपुर से तय 12 भाजपा प्रत्याशियों के टिकट | Tickets for 12 BJP candidates from Jaipur changed to Hindaun | Patrika News
करौली

हिण्डौन में बदले गए जयपुर से तय 12 भाजपा प्रत्याशियों के टिकट

Tickets for 12 BJP candidates from Jaipur changed to Hindaun-प्रदेश मुख्यालय से जारी सूची में सामने आई कांटछांट

करौलीNov 29, 2020 / 11:11 pm

Anil dattatrey

हिण्डौन में बदले गए जयपुर से तय 12 भाजपा प्रत्याशियों के टिकट

हिण्डौन में बदले गए जयपुर से तय 12 भाजपा प्रत्याशियों के टिकट


हिण्डौनसिटी. स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए जा रहे कथित मिलीभगत के आरोप अब और अधिक गहराते जा रहे हैं। भाजपा के जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय से जारी की गई पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची में सामने आई कांटछांट कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा भी कर रही हैं। जयपुर से तय 53 प्रत्याशियों में से 12 प्रत्याशियों के नाम हिण्डौन में बदले गए। कांटछांट वाली यह सूची सामने आने के बाद वर्षों से संगठन को मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि शहरवासी भी भाजपा में प्रत्याशियों के बदलने पर सवाल उठाने लगे हैं।

सूत्रों के मुताबिक हिण्डौन नगर परिषद के 11 दिसम्बर को होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा 26 नवम्बर को पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। जिसमें 53 प्रत्याशियों के टिकट तय कर दिए, जबकि 7 वार्डों में प्रत्याशियों को विचाराधीन रखा गया। लेकिन 27 नवम्बर को उपखण्ड कार्यालय में सिम्बल जमा कराने से पहले जयपुर से जारी भाजपा प्रत्याशियों की सूची में कांटछांट कर 12 प्रत्याशियों के नाम काट दिए। साथ ही आलाकमान की ओर से तय नामों के बजाए दूसरे प्रत्याशियों के नाम सूची में अंकित कर दिए। सूची में कुछ टिकट तो ऐन वक्त पर बदले गए। टिकट मिलने से हर्षित एक उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया के अंतिम सिम्बल सौपने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ में नारे और जयकारों में व्यस्त था। कुछ देर बाद भीड़ छंटी तो पता चला कि प्रदेश से आई सूची से उनका टिकट भी काट दिया है।

यहां बदलने पर है संदेह-
सूत्रों के मुताबिक नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9, 12, 19, 21, 25, 27, 30, 46, 48, 52, 55 व 56 में प्रत्याशियों के नाम बदल दिए। विचाराधीन वार्डों में भी पैनल और सर्वे की अनदेखी कर मनमर्जी से प्रत्याशियों को टिकट जारी किए गए। वार्ड 12 में तो ऐन वक्त पर टिकट बदला गया। ऐसे में टिकट चयन में धांधली और रुपयों के लेनदेन के आरोप उठना लाजिमी है।
इनका कहना है-
परिस्थतिवश बदले कई प्रत्याशी
प्रदेश मुख्यालय से पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कई परिस्थतियां सामने आईं। एक प्रत्याशी ने ऐन वक्त पर चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया। जबकि कुछ के दस्तावेजों में खामी होने की वजह से टिकट बदलने पड़े। इसके लिए प्रदेश मुख्यालय के बाकायदा अनुमति भी ली गई थी।
जितेंद्र गोठवाल, भाजपा चुनाव प्रभारी
नगर परिषद, हिण्डौनसिटी

Home / Karauli / हिण्डौन में बदले गए जयपुर से तय 12 भाजपा प्रत्याशियों के टिकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो