scriptशरीर को स्वस्थ रखने का योग एक प्रभावी साधन- चौ. बीरेंद्र सिंह | Yoga is necessary to make healthy body - Birendra Singh | Patrika News
करनाल

शरीर को स्वस्थ रखने का योग एक प्रभावी साधन- चौ. बीरेंद्र सिंह

योग को राजनीति से बांधना उचित नहीं, योग ने पूरे विश्व में बनाई भारत की अलग पहचान

करनालJun 21, 2015 / 03:32 pm

युवराज सिंह

birendra singh yoga

birendra singh yoga

रोहतक। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एक प्रभावी साधना है और योग का अन्य कोई विकल्प नहीं है।

चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि योग के तहत की जाने वाली सभी क्रियाएं वैज्ञानिक है और इन क्रियाओं के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार भी संभव है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा लगातार योग करने से रोगों से लडऩे की क्षमता भी बढ़ती है। योग जहां व्यक्ति को स्वस्थ जीवन प्रदान करता है वहीं इससे आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश भी मिलता है। योग में एक अलौकिक ताकत भी है। इस संबंध में उन्होंने तानसेन का जिक्र करते हुए कहा कि जब तानसेन राग गाता था तो बारिश आती थी और आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जब योग शुरू हुआ तो भी बारिश हुई है।

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि योग को किसी राजनीतिक दल में बांधा नहीं जा सकता। योग करना अथवा न करना व्यक्ति के विवेक पर निर्भर करता है और योग के लिए किसी केे साथ जोर जबरदस्ती नहीं की जा सकती। स्वास्थ्य के लाभ के लिए ही योग क्रियाएं की जाती है और इस विषय को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं है।

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जगबीर आर्य तथा महिला जिला प्रभारी दया आर्य के नेतृत्व मेें कार्यक्रम में आए अधिकारियों व आम लोगों को योग कराया गया। चौधरी बीरेंद्र सिंह व हरियाणा भाजपा के महामंत्री मनीष ग्रोवर ने भी लोगों के बीच बैठकर योग क्रियाएं की। इस मौके पर रोहतक रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव, जिला उपायुक्त डी.के.बेहेरा, अतिरिक्त उपायुक्त अमित खत्री, जिला पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद, एसडीएम डॉ. सुशील कुमार मलिक, नगराधीश मनोज खत्री, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुषमा नैन, भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, धीरज चावला, ईश्वर सिंघल, सुधीर फौगाट, विकास बंसल व जोगेंद्र सैनी आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो