scriptभागवताचार्य ने पांच बहनों के बीच इकलौते भाई का बेरहमी से कत्ल किया | Bhagwatachary murdered minor boy latest crime news in hindi | Patrika News
कासगंज

भागवताचार्य ने पांच बहनों के बीच इकलौते भाई का बेरहमी से कत्ल किया

28 दिसम्बर को हुई थी हत्या

कासगंजJan 11, 2019 / 09:54 am

अभिषेक सक्सेना

murdar

SAF jawan’s strangled murder in jabalpur

कासगंज। वह भागवत कथा सिखाता। धर्म और अध्यात्म की बातें करता था। धार्मिक प्रवृत्ति का था। लेकिन लालच नहीं गया। धन हड़पने के लालच में भागवाचार्य ने युवक की हत्या कर दी। मृत युवक की बहन को भी वह भागवत कथा करना सिखा रहा था।
28 दिसम्बर को हुई थी हत्या
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 28 दिसम्बर, 2018 को कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी चकेरी हजारा नहर पुल के समीप नहर में एक किशोर का शव पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त 13 साल के आकाश पुत्र जबर सिंह निवासी खरगातीपुर थाना सिढ़पुरा के रूप में हुई थी। आकाश अपने पिता की पांच बहनों में इकलौता बेटा था। कासगंज कोतवाली में अभियोग दर्ज किया गया था।
संपत्ति का लालच
हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारोपी विनोद पुत्र हुलासीराम निवासी ग्राम कम्पुर थाना सोरों जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। विनोद ने अपने गांव के ही साथी विनोद कुमार की मदद से आकाश की गला दबाकर और नहर में डुबो कर हत्या कर दी। आरोपी हत्यारा विनोद, आकाश की हत्या कर जबर सिंह की संपत्ति का मालिक बनना चाहता था। इसी उद्देश्य से आकाश की हत्या कर दी।
हत्यारोपी को जेल भेजा
आकाश की मौत के बाद मां बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे को खो चुकी मां हत्यारे विनोद को कड़ी से कड़ी सजा की गुहार लगाई है। एसपी अशोक कुमार ने हत्यारारोपी विनोद से पूछतांछ के बाद जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है।

Home / Kasganj / भागवताचार्य ने पांच बहनों के बीच इकलौते भाई का बेरहमी से कत्ल किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो