scriptवृद्धाश्रम में दूषित भोजन करने से पांच बुजुर्गों की हालत बिगड़ी | five Veterans fell ill After eat contaminated food in old age homes | Patrika News
कासगंज

वृद्धाश्रम में दूषित भोजन करने से पांच बुजुर्गों की हालत बिगड़ी

पांचों को बेहोशी की हालत में कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

कासगंजSep 17, 2018 / 05:43 pm

अमित शर्मा

Kasganj UP

वृद्धाश्रम में दूषित भोजन करने से पांच बुजुर्गों की हालत बिगड़ी

कासगंज। शहर के सहावर गेट नई हवेली स्थित आवसीय वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिला समेत पांच लोगों की दूषित भोजन खाने से हालत खराब हो गई जिससे वृद्धा आश्रम संचालकों में हड़कंप मच गया। पांचों को बेहोशी की हालत में कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

शिवपाल के इस ऐलान से अखिलेश के उड़ जायेंगे होश, सैफई परिवार के इन चेहरों के सामने होंगे सेक्युलर मोर्चे के ये खास प्रत्याशी….

बुजुर्ग महिला श्रीदेवी, राम सिंह, चोब सिंह, जगदीश प्रसाद, ओमप्रकाश को उनके बच्चों ने घर से बाहर निकाल दिया है। इन्हें क्या पता था कि बड़ी होकर संतान बुढ़ापे की लाठी न बनकर उन्हें घर से बेघर कर देंगे, जब उनकी संतान ने उन्हें घर से बाहर कर दिया, तो उन्होंने अपना बचा हुआ समय व्यतीत करने के लिए वृद्धाश्रम को चुन लिया और आश्रम में आकर रहने लगे। बीती रविवार की रात एक साथ श्रीदेवी समेत पांचों की हालत खराब हो गई जिससे वृद्धाश्रम संचालको में हड़कंप मच गया। उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि दूषित खाना खाने की वजह से डायरिया, उलटी दस्त की शिकायत है। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है।
यह भी पढ़ें

मथुरा: राधा अष्टमी पर लाडली के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

खाने और देखभाल की नहीं है समुचित व्यवस्था

आपको बतादें कि यह आवासीय वृद्धाश्रम सहावर गेट नई हवेली इलाके में एनजीओ रक्षम ग्रामोद्योग संस्थान नगला बादशाह छर्रा अलीगढ़ के माध्यम से चल रहा था, लेकिन इस आश्रम में देखभाल और खानपान की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, यही कारण है कि बीती रात पांचो वृद्धों की दूष्त खान पान के चलते हालत खराब हो गई। हालांकि वृद्ध श्रीदेवी की हालत खराब होने की खबर मिलते ही उनका बेटा गजराज गिरी भी पहुंच गया।

Home / Kasganj / वृद्धाश्रम में दूषित भोजन करने से पांच बुजुर्गों की हालत बिगड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो