10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल के इस ऐलान से अखिलेश के उड़ जायेंगे होश, सैफई परिवार के इन चेहरों के सामने होंगे सेक्युलर मोर्चे के ये खास प्रत्याशी….

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शिवपाल ने आज बड़ा ऐलान किया है। वे मैनपुरी के करहल में पूर्व विधायक मानिकचंद के आवास पर पहुंचे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 17 Sep 2018, 5:29 PM IST

saifai family

saifai family

मैनपुरी। शिवपाल यादव ने मैनपुरी के करहल से जो ऐलान किया है, उससे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के होश उड़ जायेंगे। महागठबंधन के सहारे 2019 में जीत की तैयारी कर रहे अखिलेश यादव के सामने शिवपाल यादव अपने खास प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं। बड़ी बात ये है कि सैफई परिवार के कुनबे के खास चेहरों के सामने भी शिवपाल यादव ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने की बात कर रहे हैं, जिससे परिणाम उनके पक्ष में आयें।

ये भी पढ़ें - सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव का बड़ा खुलासा, बताया शिवपाल का 2019 में भाजपा को जिताने का है बड़ा प्लान

80 सीटों पर उतरेंगे शिवपाल के प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शिवपाल ने आज बड़ा ऐलान किया है। वे मैनपुरी के करहल में पूर्व विधायक मानिकचंद के आवास पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। इस वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव में सेक्युलर मोर्चा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। अखिलेश यादव, डिंपल और धर्मेंद्र के खिलाफ भी प्रत्याशी उतारेंगे।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अब ये यादव नेता दिखेंगे शिवपाल यादव के साथ, जानिये किसके साथ है यादव समाज

अब नहीं होगी सुलह
शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट किया कि अब बात बहुत आगे बढ़ चुकी है। अब सुलह की कोई उम्मीद बाकी नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा या परिवार से सुलह का कोई प्रस्ताव आता है, तो उस पर विचार भी नहीं किया जायेगा, सुलह करना तो बहुत दूर की बात है।

ये भी पढ़ें - SC ST आयोग के अध्यक्ष ने बताई ऐसी बात, सवर्णों के खिल जायेंगे चेहरे, भाजपा की राह होगी आसान और....

बसपा से गठबंधन के संकेत
शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान बहुजन समाज पार्टी से सुलह के भी संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि बसपा जैसे सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन की कोशिश होगी।