scriptमन से लपेटा नेह का धागा | rakhi | Patrika News
कासगंज

मन से लपेटा नेह का धागा

गंगापुरसिटी. धार्मिक परम्पराओं को निभाते हुए गुरुवार को मनाए गए रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगा राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उपहार भेंट किए।

कासगंजAug 19, 2016 / 01:59 am

Abhishek ojha


गंगापुरसिटी. धार्मिक परम्पराओं को निभाते हुए गुरुवार को मनाए गए रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगा राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उपहार भेंट किए।
भाई-बहनों के इस प्यार भरे त्योहार में रिमझिम फुहारों ने भी अपना साथ निभाया। घरों में सुबह से ही त्योहार की तैयारियां शुरू हुई और विशेष पकवान तैयार किए गए। दिनभर राखी बांधने-बंधवाने का दौर चला। कहीं बहनें भाई के घर पहुंची, तो कई भाई राखी बंधवाने बहनों के घर पहुंचे। बाजारों में राखी, मिठाई, फल व नारियल की बिक्री खूब रही।

जेल पहुंच बांधी राखी
अनेक बहन भाई की कलाई पर राखी बांधने जेल भी पहुंचीं। उन्होंने जेल में बंद भाइयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इस दौरान भाई-बहनों के आंसू छलक पड़े। सुबह से शाम तक क्रम चलता रहा। जेल प्रशासन ने मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री की जांच की।

पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
कोतवाली में बालिकाओं ने पुलिस उप अधीक्षक हरिमोहन शर्मा, थाना प्रभारी हरजीलाल सहित अन्य अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।


सुबह निराशा
राखी के त्योहार पर पतंग उड़ाने की परम्परा के चलते सुबह के मौसम ने पतंग प्रेमियों को थोड़ा निराश किया। इसके बाद बारिश से मौसम सुहाना हो जाने पर दिनभर पतंग उड़ाने का माहौल परवान पर रहा। दोपहर में युवा – बालक पतंग, डोर व मांझे की खरीद करते और छतों पर पतंग उड़ाते नजर आए।

रक्षाबंधन उत्सव
भाजपा की ओर से वार्ड 21 स्थित संजय कॉलोनी व वाल्मीकि कॉलोनी में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सहित कई पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने महिलाओं व बालिकाओं से रक्षा सूत्र बंधवाया।

Home / Kasganj / मन से लपेटा नेह का धागा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो