scriptदो साल पहले सरेराह काट दिए गए थे इस शख्स के हाथ, आज भी सभी आरोपी फरार, न्याय के लिए समाधान दिवस में पहुंचा पीड़ित, देखें वीडियो | man hands cut by dabang on road two years ago, accused not arrest | Patrika News
कासगंज

दो साल पहले सरेराह काट दिए गए थे इस शख्स के हाथ, आज भी सभी आरोपी फरार, न्याय के लिए समाधान दिवस में पहुंचा पीड़ित, देखें वीडियो

रास्ते में उसकी बाइक रोककर दबंगों ने दिया था घटना को अंजाम।

कासगंजOct 15, 2019 / 05:01 pm

suchita mishra

पीड़ित

पीड़ित

कासगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस कितनी सजग है, इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली। यहां सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एक शख्स अपनी व्यथा लेकर आया और न्याय की मांग की। पीड़ित शख्स ने डीएम, एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब दो साल पहले गांव के कुछ दबंगों ने उसे सरेराह रोककर उसकी दोनों बाहें काट दी थीं। तब से आज तक उसके आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पायी है। आरोपी अब तक फरार हैं और वो न्याय के लिए दर दर भटक रहा है। पीड़ित ने इस दौरान ढोलना पुलिस पर आरोपियों के साथ सांठ गांठ होने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें

भाजपा जिलाध्यक्ष पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित ने बताया कि करीब दो साल पहले वो बाइक से जा रहा था। तभी गांव के नरेन्द्र, पप्पू, विष्णु व बबलू ने उसकी बाइक को रोक लिया। उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। उसके हाथों को कुल्हाड़ी से काट दिया। लेकिन अब तक उसे इस मामले में न्याय नहीं मिल पाया है। अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित शख्स अपने परिवार के साथ समाधान दिवस पर तहसील पहुंचा और डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की।

Home / Kasganj / दो साल पहले सरेराह काट दिए गए थे इस शख्स के हाथ, आज भी सभी आरोपी फरार, न्याय के लिए समाधान दिवस में पहुंचा पीड़ित, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो