scriptभीषण आगजनी में 65 घर हुए राख, बच्चा जिन्दा जला, दो पशु भी मरे | Massiv fire in villages kasganj latest news in hindi | Patrika News
कासगंज

भीषण आगजनी में 65 घर हुए राख, बच्चा जिन्दा जला, दो पशु भी मरे

देखते ही देखते उजड़ गए गांव, हा-हाकार मचा, एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मी

कासगंजMay 07, 2019 / 06:41 pm

अमित शर्मा

fire

भीषण आगजनी में 65 घर हुए राख, बच्चा जिन्दा जला, दो पशु भी मरे

कासगंज। जिले के कटरी इलाके मे मंगलवार की दोपहर दो स्थानों पर भीषण आगजनी की घटना हुई। इस आगजनी में 65 घर जलकर स्वाहा हो गए। नौ वर्षीय बच्चे की जिन्दा जलकर मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। आगजनी की सूचना पर पहुंचे दकमलकर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी के कारणों को अभी पता नहीं लग सका है।
दो गांवों में आग
भीषण अग्निकांड की घटना कासगंज के जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला मेहरी और पड़ोसी गांव टिकरी नगला में हुई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह 11 बजे के तकरीबन मेहरी के रहने वाले रामवीर की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई।जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों गांव में 65 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में सो रहे पप्पू कश्यप का नौ वर्षीय बेटे विशाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। रिश्तेदारी में आये बदायूं निवासी 22 वर्षीय बबलू भी आग की लपटों में झुलस गया। दो बेजुबान पशुओं की भी जलकर मौत हो गई।
प्रशासन कर रहा इंतजाम
ग्रामीणों की सूचना पर एक घंटे देरी से पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।घटना में जनहानि के साथ लाखों रुपये की धनहानि का अनुमान लगाया जा रहा है। पटियाली तहसील प्रशासन के अधिकारी भी नगला महेरी और टिकरी गांव में पहुंचे। प्रशासन ने कहा है कि क्षति का आकंलन कराकर क्षतिपूर्ति की जाएगी। प्रशासन द्वारा आगजनी से बेघर हुए 65 परिवारों को खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है।

Home / Kasganj / भीषण आगजनी में 65 घर हुए राख, बच्चा जिन्दा जला, दो पशु भी मरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो