8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनाः 301 जोड़ों की शादी, खर्च हुए 1.53 करोड़ रुपये, देखें वीडियो

जनपद के कुल 301 जोड़ों का निःशुल्क विवाह सम्पन्न कराया गया। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये की धनराशि व्यय की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Jul 2019, 8:24 PM IST

Mukhyamantri samuhik vivah

Mukhyamantri samuhik vivah

कासगंज। जनपद में गरीब अभिभावकों की पुत्रियों की शादी कराने के लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत अमांपुर रोड स्थित श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जनपद के कुल 301 जोड़ों का निःशुल्क विवाह सम्पन्न कराया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये की धनराशि व्यय की गई। इस प्रकार 301 जोड़ों के विवाह पर कुल एक करोड़ 53 लाख रूपये की धनराशि व्यय की गई।

ये भी पढ़ें - शिवपाल यादव ने किया एक और बड़ा धमाका, पार्टी में इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, शुरू होने जा रहा अब ये अभियान

शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भा.ज.पा. के जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सोलंकी, विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य के अलावा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी अशोक कुमार, सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। जिलाधिकारी कासगंज चन्द्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इसी प्रकार कार्यक्रम होते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - हरि बोल के कीर्तन संग श्री जगन्नाथ रथयात्रा का दिया गया निमंत्रण, तस्वीरें देख झूम उठेंगे आप

गायत्री परिवार ने लिया वचन
परंपरागत तरीके से गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि देवता को साक्षी मनाकर हिन्दू जोडों ने फेरे लेकर एक साथ रहने का वचन लिया। गायत्री परिवार द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम की रस्म अदा कर गीतों के माध्यम से विवाहित जोड़ों को विदा किया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों में सजे नन्ने मुन्ने बच्चों ने बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति देकर विवाह कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये।

ये भी पढ़ें - तबरेज अंसारी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुआ बवाल, पथराव से फैली दहशत, देखें LIVE वीडियो