scriptशर्मनाक: सूचना के दो घंटे बाद भी नहीं आयी एंबुलेंस, सरकारी अस्पताल के सामने तांगे में दिया बच्ची को जन्म | pregnant woman gave birth to baby girl in tanga in front of hospital | Patrika News
कासगंज

शर्मनाक: सूचना के दो घंटे बाद भी नहीं आयी एंबुलेंस, सरकारी अस्पताल के सामने तांगे में दिया बच्ची को जन्म

सोरों थाना इलाके के फरीदपुर गांव की है महिला। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

कासगंजMay 09, 2019 / 05:30 pm

suchita mishra

tanga

tanga

कासगंज। सोरों विकास खंड़ इलाके में प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला को समय रहते एंबुलेंस नहीं मिल सकी। इसके कारण पति मजबूर होकर उसे तांगे में डालकर सोरों स्वास्थ्य केंद्र की ओर चल पड़ा। जहां रास्ते में ही महिला ने एक बेटी को जन्म दिया।
ये है पूरा मामला
सोरों थाना इलाके के फरीदपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार की पत्नी तुलसी देवी को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिवार ने 102 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन सूचना देने के दो घंटे बाद भी एंबुलेेंस वहां नहीं पहुंची। परेशान होकर पति अपनी पत्नी को तांगे में डालकर सोरों स्वास्थ्य केन्द्र की ओर निकल पड़ा। अस्पताल के द्वार पर ही तुलसी देवी ने तांगे में ही एक बेटी को जन्म दे दिया। महिलाओं ने चादर से घेरा बंदी कर महिला को प्रसव कराया। बाद में जच्चा बच्चा को सोरों स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Home / Kasganj / शर्मनाक: सूचना के दो घंटे बाद भी नहीं आयी एंबुलेंस, सरकारी अस्पताल के सामने तांगे में दिया बच्ची को जन्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो