कासगंज

कासगंज हत्याकांड: नाती ने छाती पर पैर रखकर गला दबाया, दादी बोली लाश घर में छिपा दो, जानिए मासूम बच्ची की निर्मम हत्या का पूरा मामला!

आठ साल की मासूम की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी किशोर पुलिस की गिरफ्त में है।

कासगंजJul 05, 2019 / 10:50 am

suchita mishra

Demo pic

 
कासगंज। भिटौना में आठ साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जिस वृद्धा के घर से मासूम की लाश बरामद हुई, उसी महिला के नाती ने बच्ची की हत्या की है। हत्या का कारण इतना मामूली कि सुनकर हैरान रह जाएंगे। पुलिस की पूछताछ में महिला के नाती व आरोपी किशोर ने बताया कि बच्ची उसको चिढ़ाया करती थी, इस बात से खफा होकर उसने हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। वो कहीं और भागने की फिराक में था। फिलहाल आरोपी किशोर पुलिस की गिरफ्त में है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

इनामी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार



हत्या के बाद दादी ने कहा लाश घर में छिपा दो
पूछताछ के दौरान आरोपी किशोर ने बताया कि बच्ची उसको नकटा और चपटा कहकर चिढ़ाती थी। इस बात से वो बेज्जती महसूस करता था। सोमवार को उसे बहलाकर अपने साथ अपने घर ले गया और उसके सीने पर पैर रखकर उसका गला दबा दिया। हत्या के समय दादी उमरबानो घर पर नहीं थीं। लेकिन शाम को घर आने पर उन्हें हत्या का पता चला और उन्होंने कहा कि लाश घर में ही छिपा दे।
यह भी पढ़ें

आठ वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या पर छलका बेबस म

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.