scriptेपुलिस हिरासत में प्रेमिका की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, घटना के बारे में क्या बोले डीआइजी, देखें वीडियो | 302 accused hanged | Patrika News
कटनी

ेपुलिस हिरासत में प्रेमिका की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, घटना के बारे में क्या बोले डीआइजी, देखें वीडियो

विजयराघवगढ़ थाना का मामला, एक दिन पहले ही सिंगरौली से आरोपी को पकड़कर लाई थी पुलिस
 
 
 

कटनीJan 14, 2019 / 12:06 pm

dharmendra pandey

302 accused hanged

302 accused hanged

कटनी. प्रेमिका की हत्या के मामले में बंद आरोपी अभिषेक उर्फ रामकिशोर (24) ने पुलिस हिरासत में फांसी लगा ली। विजयराघवगढ़ थाना में रविवार सुबह की इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एडीशनल एसपी विवेक कुमार लाल, एसडीओपी हरिओम शर्मा सहित पुलिस प्रशासन का अमला विजयराघवगढ़ थाना पहुंचा। मामले की न्यायिक जांच शुरू हुई और विजयराघवगढ़ न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्टे्रट सचिन साहू की उपस्थिति में फांसी के फंदे पर लटके आरोपी को नीचे उतारा गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए शव अस्पताल भेजा गया। पीएम उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जिले के बरही थाना के ग्राम उबरा निवासी अभिषेक को विजयराघवगढ़ पुलिस शनिवार को सिगरौली के सरई थाना से दोपहर 3.30 बजे पकड़ कर लाई थी। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी ने सवा साल पहले एक युवती का अपहरण कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की। लगभग सवा साल बाद उसे जबलपुर के पास से पकड़ा था। पीडि़ता व परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध 376, 363 का मुकदमा पंजीबद्ध किया गया था। 30 अगस्त को आरेापी जेल भेजा गया और नवंबर माह में जमानत पर रिहा हुआ। फिर उसी लड़की से मोबाइल में समझौता आदि के लिए दबाव बनाता रहता था। 2 जनवरी को युवती के घर से कुछ दूरी पर खेत में युवती का शव मिला था। हत्या के दिन आरोपी युवक को वहां पर देखा गया था। मोबाइल की भी लोकेशन मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जेल में ही हत्या की साजिश रची थी और जमानत पर रिहा होने के बाद रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया था। धारा 302 सहित अन्य धाराओं पर प्रकरण दर्ज कर हिरासत में लिया गया और अगली सुबह आरोपी ने शौचालय की कुंडी में कंबल की रस्सी बनाकर फांसी लगा ली।

डीआईजी पहुंचे कटनी
डीआइजी जबलपुर भगवत सिंह चौहान कटनी पहुंचे। उन्होंने बताया कि थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर देखे गए है। परिजनों को भी दिखाया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने फांसी कंबल की रस्सी बनाकर लगाई है।

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल:
– पुलिस हिरासत में आरोपी युवक द्वारा फांसी लगाने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों में है। परिजनों ने बताया कि थाना के भीतर बने शौचालय की ऊंचाई करीब 6 से 7 फिट है ऐसे में शौचालय की कुंडी से कोई कैसे फांसी लगा सकता है।
– शनिवार दोपहर 3.30 बजे लाने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में क्यों नहीं पेश किया? – थाना का स्टाफ रजाई तो एडीशनल एसपी कंबल को फाड़ कर उसकी रस्सी बनाकर फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अलग-अलग बयान भी सवाल खड़े कर रहे है।
– आरोपी कंबल ओढ़कर शौचालय क्यो गया। कंबल को फाड़ कर जब आरोपी रस्सी बनाने में लगा हुआ था उस समय थाने की पुलिस कहा थी।
……………………

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो