scriptमुख्यालय से गायब रहने वाले तीन कनिष्ट आपूर्ति अधिकारियों को को जारी हुआ एससीएन, एक पर निलंबन की कार्रवाई | Action on four junior supply officers on negligence in work | Patrika News
कटनी

मुख्यालय से गायब रहने वाले तीन कनिष्ट आपूर्ति अधिकारियों को को जारी हुआ एससीएन, एक पर निलंबन की कार्रवाई

मुख्यालय से गायब रहना पड़ा भारी, आधार सीडिंग में भी बरती लापरवाही

कटनीMay 11, 2019 / 12:13 pm

balmeek pandey

Notice

Notice

कटनी. जिले में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अप-डाऊन कर नौकरी की औपचारिकता न सिर्फ विभागीय कामों पर असर डाल रही है बल्कि लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता प्रभावी होने के बाद भी मुख्यायल से अधिकारी-कर्मचारी गायब रह रहे हैं। ऐसा ही एक मामला खाद्य विभाग में सामने आया है, जहां पर कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी न सिर्फ अपने काम के प्रति गंभीर लापरवाही बरत रहे थे, बल्कि कर्तव्य से भी गायब रहते थे। खाद्य विभाग में पदस्थ कनिष्ट आपूर्ति अधिकारियों के मुख्यालय से गायब रहने के कारण कलेक्टर ने एससीएन जारी जारी है, वहीं एक पर निलंबन की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी राजधर साकेत, बहोरीबंद कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्र, बड़वारा कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी संतोष नंदनवार को एससीएन जारी किया गया है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने पाया कि पूर्व में कई बार कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी मुख्यालय से गायब रहते थे। जिनकी लोकेशन आदि भी चेक कराई गई। मुख्यालय में न रहने पर एससीएन जारी किया गया है। इसी प्रकार ढीमरखेड़ा के कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी ब्रजेश जाटव के मुख्यालय से गायब रहने सहित आधार सीडिंग कार्य में प्रगति न आने पर निलंबित करते हुए हेडक्वार्टर अटैच करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। साथ ही सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।

इनका कहना है
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कनिष्ट आपूर्ति अधिकारियों की लापरवाही पर फटकार लगाते हुए तीन को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए हैं। एक को निलंबित कर हेडक्वार्टर अटैच करने के लिए कहा है। चारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
रविकांत ठाकुर, सहायक आपूर्ति अधिकारी।

Home / Katni / मुख्यालय से गायब रहने वाले तीन कनिष्ट आपूर्ति अधिकारियों को को जारी हुआ एससीएन, एक पर निलंबन की कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो