scriptजिसे मृत समझ पुलिस ने तुड़वा दिया दरवाजा, देखा तो चल रही थी उसकी सांसें | Amazing case: woman, unconscious, broke door, found alive | Patrika News
कटनी

जिसे मृत समझ पुलिस ने तुड़वा दिया दरवाजा, देखा तो चल रही थी उसकी सांसें

जानें क्या है ये माजरा

कटनीJan 15, 2020 / 12:03 am

sudhir shrivas

जिला अस्पताल में भर्ती महिला।

जिला अस्पताल में भर्ती महिला।

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत रोशन नगर में स्थानीय जनों की सूचना पर पुलिस ने एक बंद मकान का दरवाजा मशक्कत के बाद तोड़ा। जब जांच की तो पता चला महिला जीवित है। उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार रोशन नगर निवासी बसंत जॉनसन रेलवे के कर्मचारी थे, जिनकी कुछ समय पूर्व ही मौत हो गई थी। घर में उनकी पत्नी रेखा जॉनसन 55 साल अकेले रहती हैं। महिला सोमवार की शाम से बाहर नहीं निकली थीं और सुबह तक उनके घर की लाइट भी जल रही थी। शंका होने पर स्थानीय जनों ने पीछे से बाउंड्री कूद कर खिडक़ी से देखा तो महिला बिस्तर में अचेत पड़ी दिखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची और अनहोनी की आशंका पर पंचनामा बनाते हुए वेल्डिंग मशीन की सहायता से दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया। जब जांच की तो पता लगा कि महिला बेहोश है। निजी वाहन से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय जनों का कहना था कि सूदखोरों को लेकर महिला तनाव में रहती थी। हालांकि महिला ने इस तरह की कोई बात नहीं कही।

Home / Katni / जिसे मृत समझ पुलिस ने तुड़वा दिया दरवाजा, देखा तो चल रही थी उसकी सांसें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो