scriptभाजपा के पूर्व विधायक को आखिर क्यों कहना पड़ा मुख्यमंत्री के जनआशीर्वाद यात्रा रथ से मूल भाजपा गायब | BJP's former MLA had to say why the original BJP disappeared rath | Patrika News
कटनी

भाजपा के पूर्व विधायक को आखिर क्यों कहना पड़ा मुख्यमंत्री के जनआशीर्वाद यात्रा रथ से मूल भाजपा गायब

फेसबुक पर किया कमेंट, पूर्व विधायक ने कहा भाजपा को सींचने वाले सड़कों पर रेंग रहे थे, रथारूढ़ पूर्व कांग्रेसी मंचों की शोभा बढ़ा रहे थे

कटनीAug 04, 2018 / 09:09 am

raghavendra chaturvedi

BJP's former MLA had to say why the original BJP disappeared rath

भाजपा के पूर्व विधायक को आखिर क्यों कहना पड़ा मुख्यमंत्री के जनआशीर्वाद यात्रा रथ से मूल भाजपा गायब

कटनी. जनआशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस रथ पर गुरुवार देररात कटनी शहर की जनता से मिले और उन्हे संबोधित किया। उस रथ पर बैठे लोगों की मौजूदगी को लेकर कटनी मुड़वारा के पूर्व विधायक गिरिराज किशोर (राजू पोद्दार) ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा ‘जनआशीर्वाद यात्रा के अभूतपूर्व दृश्य के बीच रथ से मूल भाजपा गायब दिखी। रथ पर 2003 की कांग्रेस का कब्जा। भाजपा को सींचने वाले सड़कों पर रेंग रहे थे, रथारूढ़ पूर्व कांग्रेसी मंचों की शोभा बढ़ा रहे थे।Ó
बतादें राजू पोद्दार 2008 से 2013 के बीच कटनी मुड़वारा विधानसभा से भाजपा के विधायक रहे हैं। भाजपा में आने से पहले वे संघ से जुड़े रहे और संघ में लंबे समय तक जिला कार्यवाह भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के कटनी पहुंचने पर दुर्गा चौक पर उन्होंने भव्य स्वागत की तैयारी की थी। यहां पर मुख्यमंत्री रथ में थे और रुके भी। सीएम ने उपस्थितजनों को संबोधित किया। संबोंधन के दौरान राजू पोद्दार का नाम नहीं लिया गया। तब रथ पर सीएम के साथ विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संजय पाठक और मुड़वारा कटनी विधायक संदीप जायसवाल मौजूद रहे।
राजू पोद्दार ने बताया कि जो बातें फेसबुक पर पोस्ट की है। उसे संगठन के सभी वरिष्ट पदाधिकारियों को भी भेजा है।
कटनी जिले में भाजपा के लिए बचा क्या
पूर्व भाजपा विधायक ने बताया कि कटनी जिले की चार विधानसभा सीट में एक बड़वारा आरक्षित सीट को छोड़ दें तो तीन विधानसभा सीट को लेकर जो चर्चा उसके अनुसार विजयराघवगढ़ से टिकट संजय पाठक, कटनी से संदीप जायसवाल और बहोरीबंद से निशिथ पटेल को दिया जा सकता है। ऐसा होता है तो कटनी में भाजपा के लिए बचा क्या। उनका इशारा था कि 2003 में ये तीनों ही कांग्रेस पार्टी में रहे हैं।

Home / Katni / भाजपा के पूर्व विधायक को आखिर क्यों कहना पड़ा मुख्यमंत्री के जनआशीर्वाद यात्रा रथ से मूल भाजपा गायब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो