scriptपुलिस की जांच में कॉल डिटेल का फंसा पेंच | Call details screw in police investigation | Patrika News
कटनी

पुलिस की जांच में कॉल डिटेल का फंसा पेंच

15 दिन बाद भी लिटिल स्टार फाउंडेशन से भागी लड़कियों का पता नहीं लगा सकी पुलिस

कटनीAug 23, 2018 / 11:39 am

dharmendra pandey

Call details

Call details

कटनी. ग्राम हिरवारा स्थित लिटिल स्टार फाउंडेशन से भागी लड़कियों का पता पुलिस 15 दिन बाद भी नहीं लगा पाई है। पुलिस की जांच के बीच कॉल डिटेल का पेंच फंस गया है। रिपोर्ट लिखने में देरी व धीमी गति से हो रहीं पुलिस की जांच भी कई तरह के सवाल खड़ा कर रही है। दूसरी तरफ एसडीएम के रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर केवीएस चौधरी द्वारा अपर कलेक्टर को दी गई उच्चस्तरीय जांच भी ठंडे बस्ते में चली गई है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. समीर चौधरी द्वारा ग्राम हिरवारा में लिटिल स्टार संस्था का संचालन किया जा रहा है। यहां पर लगभग 37 से अधिक 6 से 18 के बीच किशोरियां निवासरत है। बीते 4 अगस्त की रात 8.30 बजे आश्रृय गृह से दो लड़कियां भाग गई थी। 8अगस्त को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई। कलेक्टर द्वारा एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की। आदेश मिलने के बाद एसडीएम ने जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंप दिया। संदिग्ध मामला होने पर कलेक्टर ने अपर कलेक्टर आर उमामहेश्वरी को उच्च स्तरीय जांच की जिम्मेदारी दी गई। दूसरी ओर आश्रृय गृह से भागी लड़कियों को पता लगाने एनकेजे पुलिस सीधी व सिंगरौली गई थी। खाली हाथ लौटने के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाने के लिए जिस मोबाइल से लड़कियां बात करती थी, उसको साइबर सेल भेजा गया, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग हाथ नही लगा।

इनका कहना है
कॉल डिटेल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद भी जांच आगे बढ़ पाएगी।
मंजू शर्मा, एनकेजे थाना प्रभारी।
…………………………..

इधर,
जिले से 10 लोग अस्टिेंट प्रोफेसर्स पद पर चयनित
कटनी. मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेजों में अस्टिेंट प्रोफेसर्स पद के लिए साल 2017 में आयोजित कराई गई परीक्षा में जिले से 10लोग चयनित हुए हैं। इनमें से 8छात्र ऐसे हैं जो शासकीय तिलक कॉलेज में पढ़े हुए है और अतिथि विद्वान के पद पर पढ़ा रहे है। इसके अलावा कन्या महाविद्यालय व उमरियापान कॉलेज में अतिथि विद्वान के पद पर पढ़ा रहे लोग चयनित हुए है। शासकीय तिलक कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर खरे ने बताया कि शासकीय तिलक कॉलेज से डॉ. अर्पणा प्रजापति, डॉ. रोशनी पांडे, डॉ. नेहा जैन, प्रणव मिश्रा, सागर पटेल, डॉ. विनोद भूरिया, जिओलॉजी, अजय कुररिया, ब्रजेश मौर्य शामिल है।
……………………………..

Home / Katni / पुलिस की जांच में कॉल डिटेल का फंसा पेंच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो