scriptबारिश से भीगा सैकड़ों क्विंटल चना, मसूर व सरसों, प्रशासन की सामने आई बड़ी बेपरवाही | Cereals soaked in rain due to rain | Patrika News
कटनी

बारिश से भीगा सैकड़ों क्विंटल चना, मसूर व सरसों, प्रशासन की सामने आई बड़ी बेपरवाही

नौतपा में हो रही बारिश एक बार फिर किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर टूटी। कृषि उपज मंडी पहरुआ में चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर तौल धीमी मात्रा में हो रही है। यहां तक कि सरसों की खरीदी 10 दिनों से बारदाना न होने के कारण बंद है। शुक्रवार की शाम जब तेज बारिश हुई तो किसान अपने खून-पसीने की कमाई को नहीं बचा पाए। केंद्र में रखा सैकड़ों क्विंटल चना, मसूर, सरसों भीग गया।

कटनीJun 01, 2020 / 08:40 am

balmeek pandey

Cereals soaked in rain due to rain

Cereals soaked in rain due to rain

कटनी. नौतपा में हो रही बारिश एक बार फिर किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर टूटी। कृषि उपज मंडी पहरुआ में चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर तौल धीमी मात्रा में हो रही है। यहां तक कि सरसों की खरीदी 10 दिनों से बारदाना न होने के कारण बंद है। शुक्रवार की शाम जब तेज बारिश हुई तो किसान अपने खून-पसीने की कमाई को नहीं बचा पाए। केंद्र में रखा सैकड़ों क्विंटल चना, मसूर, सरसों भीग गया। किसानों के अलावा केंद्र में तौल वाला अनाज भी भीग गया। बताया जा रहा है कि वेयर हाउस में जगह के कारण भंडारण नहीं हो पाया। केंद्र प्रभारियों द्वारा भी फसल को बचाने विशेष इंतजाम नहीं किए गए। बड़ी मात्रा में अनाज भीग गया। मंडी प्रांगण के समीप ओपन कैप में भी रखा अनाज भी भीग गया है। अफसरों द्वारा बारदाना मंगाए जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अबतक व्यवस्था नहीं हुई। बरही खरीदी केंद्र प्रभारी ने तो पत्र लिखकर साफ मना कर दिया कि वह खरीदी करने में असमर्थ है। बारदाना न होने के कारण किसान परेशान हैं। बता दें कि जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। बारदाना न होने, समय पर तौल न होने के कारण किसान परेशान हैं।

इनका कहना है
बारिश के कारण चना सरसों भीग गया है। मंडी के तीन केंद्रों में खरीदी हो रही है। भंडारण के लिए स्थान नहीं है। कहीं दूसरे वेयरस हाउस में भंडारण के लिए मैपिंग हुई है। 10 दिन से बारदाना न होने के कारण सरसों की खरीदी नहीं हो पा रही। तिरपाल से अनाज को ढंकना मुश्किल होता है।
डॉ. अरुण मसराम, सहायक आयुक्त सहकारिता।

Home / Katni / बारिश से भीगा सैकड़ों क्विंटल चना, मसूर व सरसों, प्रशासन की सामने आई बड़ी बेपरवाही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो