scriptआगे बैठने को नहीं मिली जगह तो कांग्रेस नेता ने व्यक्त की नाराजगी, फिर अफसरों ने विधायक के बगल में लगवाई कुर्सी | Congress leader expressed displeasure | Patrika News
कटनी

आगे बैठने को नहीं मिली जगह तो कांग्रेस नेता ने व्यक्त की नाराजगी, फिर अफसरों ने विधायक के बगल में लगवाई कुर्सी

-फारेस्टर खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हावी रहीं अव्यवस्था, नहीं था बैठक व्यवस्था का इंतजाम, प्रोटोकॉल भी टूटा
 

कटनीJan 28, 2020 / 11:46 am

dharmendra pandey

republic day,republic day

नाराजगी व्यक्त करते कांग्रेस नेता।,नाराजगी व्यक्त करते कांग्रेस नेता।

कटनी. फॉरेस्टर खेल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में अव्यवस्था हावी रहीं। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में अफसरों ने मेहमानों को तो बुला लिया लेकिन बैठक व्यवस्था का बेहतर इंतजाम नहीं किया। प्रोटोकॉल का भी पालन करना अफसर भूल गए। इतना ही नहीं कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस नेताओं को आगे बैठने की जगह नहीं मिली तो वे भी नाराज हुए। हालांकि मामले को संभालते हुए अफसरों ने पहली पक्ति में रखे सोफे के बगल में कुर्सी रखवाई। फिर वहां पर बिठाया।
उल्लेखनीय है कि रविवार को फॉरेस्टर खेल मैदान पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की तरफ से भाजपा व कांग्रेस के नेताओं को आमंत्रण दिया गया था। मंच पर सभी के बैठने के लिए स्थान निर्धारित किया गया था। कार्यक्रम के शुरू होते ही कांग्रेस नेता फिरोज अहमद और राजा जगवानी पहुंचे। तब तक आगे की जगह फुल हो चुकी थी। इस बात को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई। इधर, नेताओं को नाराज होते देख अधिकारी समझाने पहुंचे। मंच पर मौजूद भाजपा विधायक संदीप जायसवाल पूरे मामले को देखते हुए खड़े हुए और बैठने की जगह देने लगे। इसके बाद अफसरों ने अलग से कुर्सी मंगवाई और बैठने की व्यवस्था की। शिक्षक व शिक्षा प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रांतीय सचिव राजा जगवानी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। जिला प्रशासन को कांग्रेस पदाधिकारियों को आगे बैठाने का इंतजाम करना चाहिए था। इसी बात को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी।


-प्रोटोकॉल के अनुसार सभी के बैठने की सीट निर्धारित की गई थी। उसी के हिसाब से सभी को बिठाया गया था।
बलवीर रमण, एसडीएम।

-जिला प्रशासन ने बैठक व्यवस्था का बेहतर इंतजाम नहीं किया था। जिस बात पर नाराजगी व्यक्त की थी। जिला प्रशासन को मंच और बड़ा बनाना चाहिए था। हालांकि मामले को देखते हुए प्रशासन ने शहर विधायक के बगल में अलग से बैठने की व्यवस्था की थी।
फिरोज अहमद, प्रदेश सचिव, कांग्रेस।

Home / Katni / आगे बैठने को नहीं मिली जगह तो कांग्रेस नेता ने व्यक्त की नाराजगी, फिर अफसरों ने विधायक के बगल में लगवाई कुर्सी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो