scriptबूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने बैठक, छाया रहा पार्टी में निष्ठा से काम का मुद्दा | congress news in katni mp | Patrika News
कटनी

बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने बैठक, छाया रहा पार्टी में निष्ठा से काम का मुद्दा

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व वित्त मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी तरुण भनोट की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, जिले भर मेंं बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता.

कटनीSep 21, 2021 / 02:41 pm

raghavendra chaturvedi

congress news in katni mp

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन.

कटनी. कांग्रेस पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा, निकाय व पंचायत चुनाव में अब और बड़ी जीत दर्ज करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी अब चार बूथ में एक अध्यक्ष नियुक्त करने जा रही है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की अगली रणनीति के साथ ही पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए अर्जुन पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व वित्तमंत्री और कटनी जिले के प्रभारी तरूण भनोट की विशेष उपस्थिति में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूती प्रदान करने को लेकर अपने विचार रखे तो बैठक में कांग्रेस पार्टी के साथ निष्ठा जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का मुद्दा भी छाया रहा।

जिला प्रभारी तरुण भनोट ने कहा कि आगामी समय में गांव गांव प्रत्येक वार्ड में जाकर कांग्रेस की बैठक की जाएगी, जिसमें कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के शासन में जिस प्रकार से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है उस बात को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को करना है।

बैठक में कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुमान सिंह, शहर जिलाध्यक्ष मिथिलेश जैन, पूर्व विधायक निशिथ पटेल, विजयराघवगढ़ से कांग्रेस नेत्री पद्मा शुक्ला, विजय पटेल, मनु दीक्षित, इश्तियाक अहमद, दिव्यांशू अंशू मिश्रा, रौनक खंडेलवाल, अजय खटीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खास बातें
– शहर जिलाध्यक्ष मिथिलेश जैन ने कहा कि जिले को ऐसे प्रभारी मिले हैं जो प्रदेश कांग्रेस में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
– ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुमान ङ्क्षसह ने कहा पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत से आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
– कांग्रेस नेत्री पद्मा शुक्ला ने कहा कि 2023 में कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और इसमें कार्यकर्ताओं का ही योगदान होगा।
– बैठक में नेताओं के मंच पर पीछे लगे बैनर में जिले से एकमात्र कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की फोटो नहीं होने का मुद्दा भी उठा।

Home / Katni / बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने बैठक, छाया रहा पार्टी में निष्ठा से काम का मुद्दा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो