scriptकटनी-दमोह नेशनल हाइवे में 7-8 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने यात्रियों पर किया जानलेवा हमला, जानिए वजह | Deadly attack on passengers | Patrika News
कटनी

कटनी-दमोह नेशनल हाइवे में 7-8 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने यात्रियों पर किया जानलेवा हमला, जानिए वजह

मोबाइल व रुपये भी झीनकर भागे, टोल प्लाजा से लगभग 100 मीटर दूरी पर बुधवार देर शाम हुआ हादसा
 

कटनीDec 14, 2018 / 11:37 am

dharmendra pandey

Deadly attack on passengers

Deadly attack on passengers

कटनी. दमोह-कटनी मार्ग पर पडऩे वाले टोल प्लाजा से लगभग 100 से 150 मीटर की दूरी पर उत्तरप्रदेश के दो व्यक्तियों के साथ बुधवार रात हुए जानलेवा हमले व लूट के मामले कुठला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लगा है। इधर, जिला अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि हमलावर सात से आठ की संख्या में थे। आरोपियों ने पहले ल_ से पिटाई की। इसके बाद चाकूओं से हमला किया। इसके बाद रुपये व मोबाइल छीनकर भी भाग खड़े हुए।
मैहर मां शारदा के दर्शन कर जा रहे थे शिर्डी:
जिला अस्पताल में भर्ती उत्तरप्रदेश के जौनपुर निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि इनोवा गाड़ी में सवार होकर मैहर दर्शन करने आए थे। इसके बाद जबलपुर होते हुए शिर्डी जाना था। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। कटनी पहुचते ही वाहन खराब हो गया। वाहन में सवार दो साथी मैकेनिक लेने चले गए। मैकेनिक के आते ही एक ऑटो में सवार होकर प्रमोद सिंह व रोहित शर्मा बस स्टैंड स्थित एक बैट्री संचालक से पुरानी जान-पहचान होने के कारण मिलने आए। शाम को दोनों लोग ऑटो में सवार होकर वाहन के पास जा रहे थे। इस दौरान प्रमोद सिंह रास्ते में पेशाब करने रुका। कुछ ही देर में लगभग सात से आठ की संख्या में हमलावर ऑटो के पास पहुंचे। रुपये व मोबाइल छीनने लगे। विरोध किया तो ल_ से पिटाई कर दी। चेहरे पर चाकुओं से हमला किया। दोनों को लहूलुहान कर दिया। बेहोसी की हालत में छोड़कर भाग खड़े हुए। बाइपास सड़क से निकल रहे राहगीरों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस को टोल प्लाजा से लगभग 100 से 200 मीटर की दूरी पर दोनों व्यक्ति पड़े मिले। दोनों को लाकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। इधर कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि जिस बैट्री संचालक ने रोहित व प्रमोद मिलने गए थे। उससे पूछताछ की गई है। साथ ही घायलों के साथ दो व्यक्ति कौन थे और कहा गए। इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
……………………………….

Home / Katni / कटनी-दमोह नेशनल हाइवे में 7-8 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने यात्रियों पर किया जानलेवा हमला, जानिए वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो