scriptतापमान अधिक बढ़ने से छग व बालाघाट के आसमान में बना कम दबाव | Due to high temperature, low pressure created in Balaghat | Patrika News
कटनी

तापमान अधिक बढ़ने से छग व बालाघाट के आसमान में बना कम दबाव

एक व दो जून को बारिश की संभावना, 15 जून तक जिले में पहुंचेगा मानसून.

कटनीMay 31, 2020 / 01:56 pm

raghavendra chaturvedi

12_03_2020-mausam01.jpg

mausam

कटनी. शहर व जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। अलग-अलग क्षेत्रों में तेज-आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। शनिवार की शाम लगभग 3 बजे शहर का मौसम एकाएक बदला और 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। शुक्रवार को भी पानी गिरा। बारिश और तूफान की मुख्य वजह छत्तीसगढ़ एवं बालाघाट के आसपास कम दबाव बनना है। उसी का असर कटनी जिले में देखा जा रहा है।
लोकल सिस्टम के कारण शहर में बारिश हुई। जिले में 2 व 3 जून को भी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार चंद्रवंशी के के अनुसार मैदानी भागों में तापमान अधिक होने से आसमान में कम दबाव बनता है। समुद्र तल की डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई पर यह दबाव बना हुआ है, जिसके कारण बारिश हो रही है। आंधी-तूफान भी इसी के कारण चल रहा है। हालांकि लोगों के लिए राहतभरी खबर यह है कि नौतपा में तापमान कम रहेगा।
अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के नीचे व रात का तापमान भी 26 से 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून एक्टिव हो गया है। तय समय पर 1 जून को केरल पहुंचेगा, 15 जून तक कटनी जिले में सक्रिय हो जाएगा। मौसम सक्रिय होने के पूर्व ही किसानों को फसल बोनी की तैयारी करने के लिए कहा गया है।

Home / Katni / तापमान अधिक बढ़ने से छग व बालाघाट के आसमान में बना कम दबाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो