
Bijli
कटनी. कोरोना के संक्रमण के खतरे के बीच बिजली विभाग की टीम लगातार सक्रिय होकर काम कर रही है ताकि लॉक डाउन में अपने घरों में बैठे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ेे। हर साल गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहरी संभाग में विभाग अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई बंद कर लगभग 15 दिनों तक मेंटीनेंस का काम करता था लेकिन लॉक डाउन में विभाग को उसका समय ही नहीं मिल पाया है। अब जिन क्षेत्रों में बार-बार फाल्ट की आने की शिकायत आ रही हैं, उन क्षेत्रों में विभाग ने मेंटीनेंस का काम शुरू किया है। जिसमें छोटे-छोटे एरिया का काम कराया जा रहा है ताकि बिजली दो से तीन घंटे से अधिक समय को बंद न करनी पड़ी। रोशन नगर सब स्टेशन के दो फीडरों में बिजली के तारों में लदे पेड़ों की डालियों को काटने का काम कराने से मेंंटीनेंस का काम प्रारंभ किया गया था। उसके बाद से कन्हवारा फीडर में पहरुआ से लेकर अन्य क्षेत्रों का काम बुधवार को कराया गया। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में तारों में पेड़ की डालियां देखने में आ रही हैं, वहां पर एक से डेढ़ घंटे बिजली सप्लाई बंद कर छंटाई का काम कराया जा रहा है।
#Karmaveer: कर्मवीरों पर बरसाए फूल, किया सम्मान...
3 मई के बाद बनेगी रुपरेखा
गर्मी के दिनों में बिजली सप्लाई बराबर रखने पेड़ों की छंटाई और उपकरणों को बदलने का काम कराने अब 3 मई के लॉक डाउन समाप्त होने के बाद मेंटीनेंस कराने की रुपरेखा तैयार की जाएगी। जिसमें अलग-अलग फीडरों में सुविधानुसार सप्लाई बंद कर काम कराया जाएगा।
इनका कहना है...
जिन क्षेत्रों में सप्लाई बार-बार बाधित होने की शिकायत आ रही है,वहां पर कम समय को सप्लाई बंद कर मेंटीनेंस कराया जा रहा है। हर साल की तरह मेंटीनेंस काम नहीं हो पाया है और लॉक डाउन समाप्त होने के बाद पूरी लाइनों के मेंटीनेंस का कार्य कराया जाएगा।
अभिषेक शुक्ला, कार्यपालन यंत्री, शहर संभाग, मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
Updated on:
25 Apr 2020, 11:27 PM IST
Published on:
25 Apr 2020, 11:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.