scriptयहां किसानों की समस्या नहीं हो रही कम, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान | Farmer, Paddy Crop, Procurement Center, Transport, Payment | Patrika News
कटनी

यहां किसानों की समस्या नहीं हो रही कम, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

धान का भुगतान न होने से किसान हलाकान, परिवहन में लगा विराम

कटनीJan 07, 2021 / 07:10 pm

narendra shrivastava

Farmer, Paddy Crop, Procurement Center, Transport, Payment

Farmer, Paddy Crop, Procurement Center, Transport, Payment

ढीमरखेड़ा. तहसील क्षेत्र के 15 धान उपार्जन केंद्रों में परिवहन की धीमी रफ्तार के कारण केंद्रों में धान का अंबार लगा हुआ है। परिवहन ना होने के कारण किसानों को धान का भुगतान ना होने कारण किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण कर तहसील क्षेत्र में परिवहन की समस्या को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन परिवहन की धीमी रफ्तार में गति नहीं आ रही। 15 जनवरी को खरीदी बंद कर दी जाएगी। क्षेत्र में खराब मौसम के कारण किसानों और केंद्र प्रभारियों को चिंता सता रही है कि अगर क्षेत्र में बारिश हो गई तो धान केंद्रों में आने के बाद प्रभावित होगी। खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में ट्रक ना आने के कारण परिवहन नहीं हो पा रहा है खमतरा खरीदी केंद्र में 15044 क्विंटल, दशरमन में 13 हजार 400 क्विंटल, पौड़ी में 10 हजार 904 क्विंटल, खाम्हा में 7 हजार 146 क्विंटल, उमरियापान में 7 क्विंटल 846 क्विंटल, कछारगांवबड़ा में 12 हजार 361 क्विंटल, सिलौंडी में 8 हजार 854 क्विंटल, कचनारी में 6 हजार 28 क्विंटल, मुरवारी में 8 हजार 956 क्विंटल, झिन्ना पिपरिया में 3 हजार 453 क्विंटल, ढीमरखेड़ा में 4 440 क्विंटल, कटरिया में 2431 क्विंटल, मडेरा 3468 में क्विंटल, देवरी मांगेला 4530 क्विंटल, टोला 2019 क्विंटल का परिवहन होना शेष है।
अव्यवस्था को लेकर युवक कांग्रेस करेगा प्रदर्शन : तहसील क्षेत्र में विद्युत समस्या और धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर युवक कांग्रेस द्वारा शुक्रवार दोपहर तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में दर्जनों ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। ट्रांसफार्मर जलने के कारण किसानों का सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है सिंचाई के अभाव में फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। विद्युत विभाग समस्या निराकरण कराने में ध्यान नहीं दे रहा। इसी प्रकार धान खरीदी केंद्रों में भी अनावश्यक रूप से कभी बारदाना, भुगतान तो कभी परिवहन की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा। एसडीएम कार्यालय और थाने में जानकारी दी गई है।
बारदाना न होने से खरीदी ठप
रीठी. मोहास और बखलेहटा में बारदाना नहीं पहुंचे, जिससे धान खरीदी रुकी हई है। किसानों का कहना है कि धान खरीदी के लिए मात्र 9 दिन शेष हैं। धान खरीदी भले ही लक्ष्य की ओर पहुंच रही है, लेकिन अब तक बारदानों के संकट से किसानों को मुक्ति नहीं मिली। पंजीकृत किसानों को अब भी अपनी उपज के विक्रय का इंतजार है। खरीदी केंद्र मुहास में बारदाना नहीं पहुंचे। चार-पांच दिन से बारदाना नहीं होने से किसानों की उपज खुले आसमान के नीचे पड़ी है। मंडराते बादलों के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब तक 36 हजार क्विंटल धान खरीदी की गई है। मोहास खरीदी केंद्र में रिजेक्ट बारदाने केंद्र में भेजे गए थे, जिसे केंद्र प्रभारी ने अलग कर दिया है। केंद्र 10 से 15 हजार क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में पड़ी है।

Home / Katni / यहां किसानों की समस्या नहीं हो रही कम, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो