scriptकटनी बढ़ाएगा प्रदेश के वनों में हरियाली और खूबसूरती, ये है वजह | forests will increase the katni plants | Patrika News
कटनी

कटनी बढ़ाएगा प्रदेश के वनों में हरियाली और खूबसूरती, ये है वजह

जंगलों को संवारने विभाग ने शुरू की खास पहल

कटनीApr 30, 2019 / 12:19 am

sudhir shrivas

कटनी बढ़ाएगा प्रदेश के वनों में हरियाली और खूबसूरती, ये है वजह

Plants

कटनी। वनों की अंधाधुंध कटाई, आगजनी की घटनाओं, लकड़ी की तस्करी से जंगलों का नामोनिशान मिटता जा रहा है। खासकर जंगलों में विशेष प्रजाति के पौधों की संख्या में तेजी से कमी आई है। ऐसे में घटता वन परिक्षेत्र न सिर्फ वन्य प्राणियों के लिए समस्या का सबब बन रहा है बल्कि मानव जीवन के लिए भी घातक है। बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को संवारने के लिए अब वन विभाग द्वारा खास पहल की जा रही है। प्रदेश के जंगल में अब एक बार फिर विलुप्त होती प्रजाति के पेड़ लहलहाएंगे। इसके लिए कटनी की रोपणी में विशेष तैयारी चल रही है। यहां पर विलुप्त होती प्रजाति के 25 हजार पौधे तैयार किए जा रहे हैं। मानसून सीजन शुरू होते ही यहां से प्रदेशभर में पौधों की सप्लाई डिमांड के अनुसार होगी। जंगलों में पौधे रोपे जाएंगे और उनकी विशेष सुरक्षा कर उन्हें तैयार किया जाएगा।

इन प्रजाति के तैयार हुए पौधे

वन अनुसंधान रोपणी सरसवाही में 10 खास विलुप्त होती प्रजाति के पौधे तैयार हो रहे हैं। ये पौधे नर्सरी में तैयार होकर एक फीट के हो गए हैं। रोपणी के कर्मचारियों द्वारा निरंतर उनकी निगरानी कर उन्हें संवारा जा रहा है। यहां पर सोनपाठा, गरुण, तिरसा, रोहन, निर्मली, तिलमन, पाकर, हर्रा, भेलमा और बीजा प्रजाति के पौधे तैयार किए गए हैं।

यहां होगी सप्लाई

सरसवाही रोपण में तैयार पौधे न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी सप्लाई होंगे। यहां से पौधे शहडोल, उमरिया, जबलपुर, दिल्ली, नोएडा सहित डिमांड के अनुसार अन्य जिलों व प्रदेशों में भेजे जाएंगे।
इनका कहना है -नर्सरी में सभी प्रजाति के पौधों के साथ इस साल विलुप्त होती प्रजाति के पौधे तैयार हो रहे हैं। अधिकांश पौधे तैयार हो गए हैं। 25 हजार पौधे तैयार किए हैं। यह प्रदेश के कई हिस्सों में डिमांड के अनुसार सप्लाई होंगे। -अर्जुन सिंह बाजवा, रेंजर व प्रभारी सरसवारी रोपणी

Home / Katni / कटनी बढ़ाएगा प्रदेश के वनों में हरियाली और खूबसूरती, ये है वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो