scriptइस कॉलेज में एक नहीं पांच-पांच गायब थे अतिथि विद्वान, सामने आई बड़ी बेपरवाही | Guest teacher not present in college | Patrika News
कटनी

इस कॉलेज में एक नहीं पांच-पांच गायब थे अतिथि विद्वान, सामने आई बड़ी बेपरवाही

पांच घंटे रुकना अनिवार्य, दोपहर में ही गायब हो जाते हैं अतिथि विद्वान, बड़वारा महाविद्यालय में जारी है मनमानी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

कटनीMay 18, 2019 / 12:15 pm

balmeek pandey

Guest teacher not present in college

Guest teacher not present in college

कटनी/बड़वारा. एक बार फिर बड़वारा महाविद्यालय में अतिथि विद्वानों की मनमानी का मामला सामने आया है। इसको लेकर प्राचार्य नोटिस भी जारी कर चुके हैं, बावजूद इसके सुधार नहीं हो पाया है। अतिथि विद्वानों की मनमानी से कॉलेज का शैक्षणिक व अन्य कार्य प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि अतिथि विद्वानों की यह मनमानी अभी से नहीं बल्कि पिछले कई दिनों से जारी है। पत्रिका द्वारा शुक्रवार को कॉलेज में पड़ताल की गई तो अतिथि विद्वानों की मनमानी सामने आई है। कॉलेज में विद्वानों की कमी होने के कारण अतिथि विद्वानों के माध्यम से काम चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर 13 अतिथि विद्वान सेवा दे रहे हैं। शुक्रवार को पाया गया कि कॉलेज में प्रवीण कुमार यादव, सुशील चंद्र दुबे, रजनीश कुशवाहा, पिंटू दास, डेनियल प्रसाद, कल्पना साकेत, अनुपमा किरो, मुकेश झारिया ही मौजूद रहे। इस दौरान पिंकी श्रीवास्तव, तोषी पटेल, डॉ. जगजीत दुबे, डॉ. योगिता अरजरिया, डॉ. कल्पना सतनामी कॉलेज से गायब रहीं। बताया जा रहा कि पिछले कई दिनों से यह लापरवाही जारी है। कभी अवकाश पर तो कभी आधे समय से ही अतिथि विद्वान गायब हो जाते हैं। उल्लेखनीय है कि अतिथि विद्वानों को कॉलेज में प्रतिदिनि 5 से 7 घंटे तक उपस्थिति देना है, ताकि कॉलेज के कोई भी कार्य प्रभावित न हों। लेकिन ऐसी मनमानी से न सिर्फ कार्य प्रभावित हो रहे हैं कॉलेज प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इनका कहना है
मनमानी करने पर अतिथि विद्वानों को नोटिस दिया गया है। सुधार न होने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
आरएन त्रिपाठी, प्राचार्य बड़वारा कॉलेज।

कोई काम न रहने पर यदि अतिथि विद्वान चले जाते हैं तो फिर क्या हुआ। हाजिरी लगाने के लिए आते होंगे। इसमें हम क्या कर सकते हैं।
डॉ. सुधीर खरे, प्राचार्य अग्रणी तिलक कॉलेज।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो