scriptvideo-पत्नी की हत्याकर पति ने लगाई फांसी, जानिए दिल दहला देने वाली घटना की क्या रही मुख्य वजह | Husband hanged after killing his wife | Patrika News
कटनी

video-पत्नी की हत्याकर पति ने लगाई फांसी, जानिए दिल दहला देने वाली घटना की क्या रही मुख्य वजह

-निवार चौकी के ग्राम जरवाही का मामला, पति-पत्नी के मौत की घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

कटनीMay 28, 2020 / 10:29 pm

dharmendra pandey

police

घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक।

कटनी. निवार चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम जरवाही छैघरा मोहल्ला में एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही फांसी लगा ली। पति-पत्नी की एक साथ हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही निवार पुलिस चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच शुरू की। घटना गुरुवार सुबह 8 से 8.30 बजे की है।

 

//www.dailymotion.com/embed/video/x7u650v?autoplay=1?feature=oembed

चौकी प्रभारी ने बताया कि ग्राम जरवाही छैघरा मोहल्ला में अनिल पाल (30), पत्नी शीलापाल (25) के साथ खेत में घर बनाकर रहता था। दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे भी है। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इतने में गुस्साए पति ने पत्नी शीला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुल्हाड़ी को झाड़ी में फेंक दिया और खेत में लगे एक पेड़ पर जाकर पति अनिल भी फांसी लगा ली। जिसमें उसकी भी मौत हो गई। पेड़ पर शव लटका देख ग्र्रामीण मौके पर पहुंचे तो पत्नी शीला भी मृत पड़ी मिली। दूसरी तरफ घटना की जानकारी लगते ही शीला के मायके वाले भी गांव जरवाही पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई की। पीएम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया। प्रकरण दर्जकर मामले को जांच में लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त किया।

घटना की जानकारी लगते ही एसपी भी पहुंचे मौका-ए-वारदात स्थल
ग्राम जरवाही में पति-पत्नी की मौत की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, सीएसपी शशिकांत शुक्ला और एफएसएल अधिकारी अवनीश सिसोदिया भी मौका-ए-वारदात स्थल पहुंचे। घटना का जायजा लिया। परिजनों और ग्र्रामीणों से पूछताछ की।

Home / Katni / video-पत्नी की हत्याकर पति ने लगाई फांसी, जानिए दिल दहला देने वाली घटना की क्या रही मुख्य वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो