यह है आवासों के किश्तों की स्थिति
जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा पहली डीपीआर 612 आवासों की थी। इसमें से 570 लोगों केा पहली किश्त, 559 को दूसरी किश्त दी गई है। शेष का जमीनी विवाद के कारण दूसरी रुकी है। साथ ही 559 को तीसरी किश्त जारी कर दी गई है। दूसरी डीपीआर 896 है, इसमें से 838 लोगों को पहली किश्त, शेष के बैंक खाते गलत होने के कारण समस्या हुई। इसमें 813 लोगों को दूसरी किश्त दी गई है। तीसरी किश्त 780 लोगों को दी है। तीसरी डीपीआर 250 की है। इसमें से पहली किश्त 236 लोगों को, दूसरी किश्त 232 लोगों को और तीसरी किश्त जारी होने वाली है। चौथी डीपीआर 984 हितग्राहियों की है। इसमें पहली किश्त 540 लोगों को जारी की गई। शेष की जियो टैकिंग हो रही है। जबकि यह डीपीआर अक्टूबर 2018 में बन गया था।
जंक्शन में मालगाड़ी का दरवाजा पाइप लाइन से फंसा, दो घंटे बाधित रहा ट्रैक, देर शाम तक चला काम काम
इनका कहना है
कुछ तकनीकी समस्या के चलते किश्तों में देरी हुई थी। जांच व जियो टैकिंग के बाद लगातार राशि जारी की जा रही है। हाल में पांच करोड़ से अधिक जारी किए गए हैं। शीघ्र ही सात करोड़ और जारी होंगे।
शैलेंद्र शुक्ला, अधीक्षण यंत्री नगर निगम।