scriptदूसरे दिन भी जारी रहा जगंली हाथियों का उत्पात | Junkley elephants evaporate for the second day | Patrika News
कटनी

दूसरे दिन भी जारी रहा जगंली हाथियों का उत्पात

बरही तसहील के ग्राम कुठिया महगवां पहुंचे हाथियों के झुंड ने गेेहंू की फसल के साथ सब्जी व फल की फसलों को पहुंचाया नुकसान, पटवारी को भेजकर तसहीलदार ने कराया सर्वे

कटनीApr 20, 2019 / 12:20 pm

dharmendra pandey

Junkley elephants evaporate for the second day

Junkley elephants evaporate for the second day

कटनी.बरही. तहसील क्षेत्र बरही के कई गांवों में पहुंचे हाथियों के झुंड का उत्पात दूसरे दिन यानि शुक्रवार को भी जारी रहा। समूह के साथ गांव पहुंचे जंगली हाथियों ने गेहूं के साथ सब्जी व फल की फसल को नुकसान पहुंचाया। बतादें कि पिछले दो दिन से जंगली हाथियों का एक समूह बरही तहसील के कई गांवों में विचरण कर रहा है। गुरुवार को हाथियों का झुंड करौंदी पहुंचा था। यहां पर दो एकड़ में लगी गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया था। इसके बाद देररात हाथियों का समूह ग्राम कुठिया महगवां पहुंचा। गेहंू की फसल के साथ सब्जी व केले, पपीते की फसल को नष्ट कर दिया। केले व पपीते के पेड़ों को उखाड़ दिए। हाथियों के उत्पात की भनक लगते ही ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। तब जाकर हाथियों का समूह गांव से रवाना हुआ। शुक्रवार सुबह हाथियों के उत्पात की जानकारी तहसीलदार बरही एसएन त्रिपाठी को लगी। तहसीलदार त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ गांव भेजकर सर्वे कराया जा रहा है। नुकसानी का मुआवजा दिलाया जाएगा।

आपस में भिड़े दो ट्रक, एक घायल
टिकरवारा पुल के पास देररात हुआ हादसा, चालक घायल
कटनी. एनकेजे थाना अंतर्गत सुर्खी टंैक के पास दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई। अनियंत्रित होकर एक ट्रक सड़क किनारे जा पलटा। इसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर भर्ती कर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात 12 बजे के लगभग चालक कप्तान सिंह निवासी चैनपुरा राजस्थान ट्रक लेकर बीना की तरफ जा रहा था। शुक्रवार सुबह टिकरवारा पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे जा पलट। हादसे की चपेट में आया चालक कप्तान सिंह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 100 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
……………………….

Home / Katni / दूसरे दिन भी जारी रहा जगंली हाथियों का उत्पात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो