scriptडिलेवरी के आधा घंटे बाद ही प्रसूता को दे दी छुट्टी | Maternity leave only after half an hour of delivery | Patrika News
कटनी

डिलेवरी के आधा घंटे बाद ही प्रसूता को दे दी छुट्टी

-शहर के एक निजी नर्सिंग होम संचालक ने दिखाई संवेेदनहीनता, पुलिस के पास पहुंची महिला ने सुनाई आपबीती

कटनीApr 11, 2020 / 08:52 pm

dharmendra pandey

maternity

पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाती महिला।

कटनी. शहर के एक निजी नर्सिंग होम संचालक की संवेदनहीनता सामने आई है। डिलेवरी के आधे घंटे बाद ही नर्सिंग होम संचालक ने महिला को नवजात के साथ छुट्टी दे दी। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने वाहन की व्यवस्था कर महिला को उसके घर तक भिजवाया। जानकारी के अनुसार रीठी के ग्राम हरदुुआ निवासी महिला जसमनी पति खिलाड़ी शहर के एक निजी नर्सिंग होम में डिलेवरी के लिए भर्ती हुई थी। गुरुवार को डिलेवरी होने के आधा घंटे बाद ही महिला को छुट्टी दे दी गई। सीएमएचओ डॉ.एसके निगम का कहना है कि सामान्य प्रसव में 48 घंटे अस्पताल में प्रसूता को रखना अनिवार्य है। निजी अस्पताल से महिला को छुट्टी देने के बारे में जानकारी नहीं है। दिखवाता हूं।

इधर खेत में लगी आग, आधा एकड़ की गेहूं फसल जलकर हुई खाक
चार दिन के भीतर सिलौड़ी क्षेत्र में तीसरी बार आगजनी की घटना घटी
कटनी.सिलौड़ी. तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के ग्राम सिलौड़ी में शुक्रवार को एक बार फिर से आगजनी की घटना घटी। चार दिन के भीतर खेत में आग लगने की यह तीसरी घटना है। ग्राम सिलौड़ी निवासी सौरभ राय के खेत को सिकमी में लेकर गांव के ही रवि शंकर कुम्हार ने गेहूं की फसल बोई थी। शुक्रवार को अचानक से खेत में आग लग गई। लगभग आधा एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग की लपटे देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इससे आग दूसरे खेतों तक नहीं पहुंच पाई। पटवारी अशोक सिंह बागरी ने नुकसानी का जायजा लिया। पंचनामा बनाकर वरिष्ठ कार्यालय भेजा। इधर क्षेत्र में लगातार घट रही आगजनी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने सिलौड़ी चौकी में दमकल वाहन की मांग की है।

 

Home / Katni / डिलेवरी के आधा घंटे बाद ही प्रसूता को दे दी छुट्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो