scriptजब नगर निगम आयुक्त भी गंवानी पड़ी खुद की कुर्सी…जानिए कारण | Organizing Anand Utsav in the Forrester Ground | Patrika News
कटनी

जब नगर निगम आयुक्त भी गंवानी पड़ी खुद की कुर्सी…जानिए कारण

नगर निगम ने फारेस्टर मैदान में किया आनंद उत्सव का आयोजन, बच्चों के साथ अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि ने भी खेलों को उठाया लुत्फ

कटनीJan 21, 2018 / 11:04 am

mukesh tiwari

Anand Utsav

Anand Utsav

कटनी. नगर निगम फारेस्टर प्लेग्राउंड में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के साथ नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की और खेलों का आनंद उठाया। म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में आयुक्त संजय जैन भी अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए। म्यूजिक बंद होते ही कुर्सी पा लेने पर जहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ खुशी मनाई तो आधे ही गेम में वे भी बाहर हो गए। पुरुषों के साथ ही महिला जनप्रतिनिधियों, ब्रांड एम्बेस्डर, अधिकारियों के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इससे पहले बच्चों के बीच रंगोली, १०० मीटर दौड़, नीबू दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगोली प्रतियोगिता में नोबल हार्ट स्कूल की आकांक्षा सोनी प्रथम स्थान पर रहीं। शेख मेराज द्वितीय व मधु केवट ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की दौड में अंकुश चौधरी प्रथम, हनि बर्मन द्वितीय व अंकुश विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूजा छाबड़ा प्रथम, रितिका तिवारी द्वितीय व प्रभा सौंधिया तीसरे स्थान पर रहीं। बच्चों का उत्साह बढ़ाने उनके अभिभावक और नगरवासी भी सुबह से लेकर दोपहर तक मैदान में मौजूद रहे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया गया पुरस्कृत
कार्यक्रम के समापन से पूर्व प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता को लेकर भी आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान सहायक आयुक्त एकता अग्रवाल, विजय डब्बू रजक, गौरी शंकर पटैल, सुनील सोनी, सुभद्रा सोनी, रिचा गेलानी, गिंदिया बाई, आरती पटेल, केशराम विश्वकर्मा, एल्डरमैन शिल्पी सोनी, राजेन्द्र गेलानी, मारूफ अहमद, ब्रजमोहन गट्टानी, राजेश तिवारी, हीरामणी बरसैंया, एमजेए लुसियन, अजय मेहानी, अरविन्द गुप्ता, अंजू तिवारी, प्रीति खरे, रेखा गट्टानी, साक्षी शर्मा, रीता बर्मन, रश्मि बरसैंया, कार्यपालन यंत्री ललितधर द्विवेदी, आदेश जैन, सुरेन्द्र मिश्रा, जेपी बघेल, पवन श्रीवास्तव सहित अन्य जन मौजूद थे।

Home / Katni / जब नगर निगम आयुक्त भी गंवानी पड़ी खुद की कुर्सी…जानिए कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो