script15 साल से नहीं बनी सड़क, नगर निगम नहीं दे रहे ध्यान, दलदल से सफर करने मजबूर लोग | People of colony upset due to lack of road | Patrika News
कटनी

15 साल से नहीं बनी सड़क, नगर निगम नहीं दे रहे ध्यान, दलदल से सफर करने मजबूर लोग

नगर निगम नहीं दे रही ध्यान, बारिश में बढ़ जाती हैं मुश्किलें

कटनीAug 09, 2021 / 09:39 pm

balmeek pandey

15 साल से नहीं बनी सड़क, नगर निगम नहीं दे रहे ध्यान, दलदल से सफर करने मजबूर लोग

15 साल से नहीं बनी सड़क, नगर निगम नहीं दे रहे ध्यान, दलदल से सफर करने मजबूर लोग

कटनी. नगर निगम द्वारा जहां पर लोगों का आवागमन नहीं है, वहां पर निजी व्यक्तियों व संस्थाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सड़क बनवा दी जा रही है, लेकिन शहर के अधिकांश हिस्से में सड़क नहीं है, वहां पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम हर प्रकार के टैक्स वसूल करती है, लेकिन जब बात मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की बात आती है तो फिर अवैध कॉलोनी की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। ऐसा ही एक मामला आचार्य विनोवा भावे वार्ड क्रमांक 15 श्रीराम कॉलोनी में सामने आया है। जहां के रहवासी दो-चार नहीं बल्कि लगभग 15 साल से मार्ग न होने का दंश झेल रहे हैं। खाली प्लाटों से दलदल भरे मार्ग से आवागमन करने को मजबूर हैं।

रोड का निर्माण नहीं कराया
कॉलोनी में रहने वाले मनोज द्विवेदी, देवदत्त द्विवेदी, विनोद गर्ग, सुमित्रा गर्ग, दीनदयाल तिवारी, विमला गर्ग, गुल्लू मिश्रा, सुशीला द्विवेदी, शशि गर्ग आदि ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग रखी गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। 2006 से यहां पर लोग रह रहे हैं, 2021 का आधा से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे। लोगों ने कहा कि बारिश होने पर आना-जाना एकदम दुश्वार हो जाता है। लोगों ने शीघ्र ही आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे से आवश्यक पहल करने मांग की है।

इनका कहना है
बस्ती में सड़क क्यों नहीं बनी इसका पता लगवाते हैं। क्षेत्रीय अधिकारी से चर्चा की जाएगी। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक पहल की जाएगी।
सत्येंद्र धाकरे, ननि आयुक्त।

Home / Katni / 15 साल से नहीं बनी सड़क, नगर निगम नहीं दे रहे ध्यान, दलदल से सफर करने मजबूर लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो