scriptपत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान: लोगों ने लिया ऐसा संकल्प जिससे समाज में आएगा बड़ा बदलाव, देखें वीडियो | People took oath to follow hygiene and rules | Patrika News
कटनी

पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान: लोगों ने लिया ऐसा संकल्प जिससे समाज में आएगा बड़ा बदलाव, देखें वीडियो

इस पवित्र त्योहार पर पत्रिका की मुहिम को ‘पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान’ के तहत संकल्प लिया कि वे देश में स्वच्छता, शांति, सुरक्षा को लेकर आगे आएंगे। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान के तहत लोगों ने संकल्प लिया। स्वच्छता में 70 घंटे देने की बात कही। हटाओ मलाल-लगाओ गुलाल का संदेश दिया। शहर के सुभाष चौक, जगन्नाथ तिराहा, सराफा बाजार, जालपा मढिय़ा के समीप की सड़कें स्वव्छता, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, यातायात के नियमों का पालन करने के संकल्प से गंूजी।

कटनीMar 13, 2020 / 10:44 am

balmeek pandey

People took oath to follow hygiene and rules

People took oath to follow hygiene and rules

कटनी. होली सिर्फ रंगो का त्योहार ही नहीं बल्कि यह एक ऐसा पर्व है जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। होली पर लोग पवित्र अग्नि जलाकर उसके समक्ष बुराईयों को जलाने का संकल्प लेते हैं। इस पर्व में लोग मलाल को भुलाकर एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं। यह पर्व अहंकार और नकारात्मक भावों को भी जलाने का महान पर्व है। इस पवित्र त्योहार पर पत्रिका की मुहिम को ‘पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान’ के तहत संकल्प लिया कि वे देश में स्वच्छता, शांति, सुरक्षा को लेकर आगे आएंगे। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान के तहत लोगों ने संकल्प लिया। स्वच्छता में 70 घंटे देने की बात कही। हटाओ मलाल-लगाओ गुलाल का संदेश दिया। शहर के सुभाष चौक, जगन्नाथ तिराहा, सराफा बाजार, जालपा मढिय़ा के समीप की सड़कें स्वव्छता, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, यातायात के नियमों का पालन करने के संकल्प से गंूजी। लोगों ने कहा कि पत्रिका ने हमेशा से सजग प्रहरी का काम किया है। लोगों को पर्व में इस तरह से जागरुक करने से निश्चित ही समाज में एक बड़ा बदलाव आएगा।

 

हैदराबाद ने जीता अभा गणतंत्र दिवस हॉकी टूर्नामेंट, विजेता-उपविजेता को किया गया सम्मानित

 

लोगों ने लिया यह संकल्प:
सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाउंगा
पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत शहर के लोगों ने मुक्तकंठ से स्वच्छमा की शपथ ली। लोगों ने कहा कि वे अब स्वच्छता को लेकर जागरुक हो गए हैं। वे अब सार्वजनिक स्थल पर गंदगी नहीं फैलाएंगी। लोगों को भी गंदगी फैलाने से रोकेंगे। गंदगी न होने देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साफ जगह पर नहीं थूकेंगे। खुले में शौच नहीं करेंगे। लोगों को भी रोकेंगे।

 

People took oath to follow hygiene and rules
IMAGE CREDIT: patrika

पहल अच्छी है तो भागीदारी जरूरी है
बरही रोड स्थित एक सेंटर में युवतियों ने भी स्वर्णिम भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण की। इस दौरान, तनु त्रिपाठी, रुचि श्रीवास्तव, संगीता रैदास, सुजाता निषाद, सुलेखा ठाकुर, वंदना तिवारी, श्रिया विश्वकर्मा, काजल पयासी, काजल साहू, रेखा, मोना सहित अन्य युवतियों की उपस्थिति रही। तनु ने कहा कि पत्रिका की यह पहल अच्छी है। इसमें भागीदारी आवश्यक है। समाज के हर व्यक्ति को देश सर्वोपरि मानकर आगे बढ़ाना होगा। छोटी-छाटी पहल से समाज में बड़ा बदलाव आएगा।

 

जल स्त्रोतों को रखेंगे साफ
पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत लोगों ने जल संरक्षण को लेकर भी संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है। पूर्व के वर्षों में पेयजल को लेकर काफी समस्या रही है। हम होली पर व हमेशा जल स्त्रोतों को साफ रखेंगे ताकि उनका लोग उपयोग कर सकें। जल स्त्रोतों के संरक्षण को लेकर आवाज उठाएंगे।

 

People took oath to follow hygiene and rules
IMAGE CREDIT: patrika

श्री गांधी होली समिति के सदस्यों ने लिया संकल्प
कटनी। पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत जगन्नाथ चौक स्थित श्री गांधी होली का उत्सव समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया। सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वह होली में गंदगी नहीं फैलाएंगे और लोगों को भी गंदगी फैलाने से रोकेंगे। साथ ही यातायात नियमों का पालन करेंगे, सामाजिक सौहाद्र्र बनाए रखेंगे। सोशल मीडिया में कोई भी अफवाह नहीं फैलाएंगे, हेलमेट पहनकर वाहन चलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में किशन सोनी, प्रशांत सेन, विवेक चतुर्वेदी, योगेंद्र नामदेव, सुंदरम सेन, अजय द्विवेदी, अजय दुबे, मंजू कोटवाल, बृजेश साहू, अभिषेक नामदेव, रंजीत सिंह, रंजीत, ठाकुर, अक्षत गुप्ता, निक्की बर्मन, रामू सिंह ठाकुर, रमेश नामदेव, सुशील बरसैया अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।

 

मनरेगा के हालात: वित्तीय वर्ष के बचे मात्र 22 दिन, 12 लाख मानव दिवस पीछे जिला, मजदूरी के भी लाले

 

यातायात नियमों का करेंगे पालन
पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत के तहत लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने भी संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि हम मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएंगे। साथ ही कोशिश रहेगी कि अपने परिवार के लोगों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी हेलमेट का उपयोग करने कहेंगे। यातायात नियमों का हमेशा पालन करेंगे। ट्रैफिक नियमों का भी पालन करेंगे।

 

People took oath to follow hygiene and rules
IMAGE CREDIT: patrika

लोगों को करेंगे जागरुकत
घंटाघर से जगन्नाथ तिराहा मार्ग पर श्री श्री 108 बरम बाबा दुर्गा उत्सव समिति होलिकोत्सव समिति के सदस्यों ने भी स्वर्णिम भारत अभियान के तहत संकल्प लिया। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने सहित सामाजिक सौहाद्र्र बनाए रखने आदि का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में दीपक गुप्ता, राहुल सुहाने, अनीश चौदहा, गौरव तपा, मोहित नौगरिया, प्रकाश दुबे, रोहित यादव, दीपक विश्वकर्मा, कार्तिक विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

बनाए रखेंगे सामाजिक सौहाद्र्र
पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत के तहत लोगों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का भी संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि हमारा देश ही एक ऐसा देश है जो विविध धर्मों और संस्कृति को जोड़ता है। पत्रिका की इस पर पहल पर हम सभी सामाजिक सौहार्द बनाए रखेंगे। अफवाहों को सोशल मीडिया में वायरल नहीं करेंगे।

 

People took oath to follow hygiene and rules
IMAGE CREDIT: patrika

जालपा वार्ड में महिला व बच्चों ने लिया संकल्प
पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत होलिका दहन से पहले जालपा वार्ड में महिलाओं और बच्चों ने स्वच्छता और प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग किया। जल स्रोतों को गंदा न करने का संकल्प लिया। मां जालपा परमार्थ समिति की सदस्यों ने हेलमेट का उपयोग करने और सफाई के लिए साल भर में 70 घण्टे काम करने की शपथ ली। इस दौरान रंजीता नगरिया, रुचि नगरिया, कीर्ति असाटी, प्रीति डेंगरे, सुनीता मिश्रा, प्रीति जगाती, सुरभि नगरिया, नीरा सेठिया, अभिलाषा मिश्रा, अनुपा सोनी, पार्थ सेठिया, रत्नेश धूरिया, आदित्य असाटी आदि मौजूद रहे।

People took oath to follow hygiene and rules
IMAGE CREDIT: patrika

सराफा में भी गूंजे स्वच्छता के नारे
पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत सराफा बाजार में भी लोगों ने शपथ ली। पत्रिका के इस अभियान की सराहना करते हुए देश को 70 घंटे देने का संकल्प दोहराया। व्यपारियों ने कहा कि न सिर्फ स्वच्छता बल्कि हर मुहिम में वे साथ हैं। शहर, प्रदेश, देश अपना है। इसकी हिफाजत और साफ रखना हमारा परम कर्तव्य है। इस दौरान अध्यक्ष विष्णु सोनी, सुरेंद्र सोनी, ललित सोनी, विनीत, संजय अतुल, राजेन्द्र, विजय आदि मौजूद रहे।

Home / Katni / पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान: लोगों ने लिया ऐसा संकल्प जिससे समाज में आएगा बड़ा बदलाव, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो