scriptपृथ्वी का सब मिलकर करें श्रंगार, तभी संवरेगा पर्यावरण | Plantation in Jagriti Park | Patrika News
कटनी

पृथ्वी का सब मिलकर करें श्रंगार, तभी संवरेगा पर्यावरण

जागृति पार्क में पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत किया गया पौधारोपण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक हुए शामिल

कटनीAug 17, 2021 / 09:21 pm

balmeek pandey

पृथ्वी का सब मिलकर करें श्रंगार, तभी संवरेगा पर्यावरण

पृथ्वी का सब मिलकर करें श्रंगार, तभी संवरेगा पर्यावरण

कटनी. पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत जागृति पार्क में रविवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पौधारोपण किया गया। जागृति पार्क में औषधीय पार्क बनाया गया है। जहां पर शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण किया। यहां पर औषधीय पौधे रोपे गए। पौधरोपण शहर विधायक संदीप जयसवाल की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान सभी ने पौधे रोपकर संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक ने कहा कि कोविड के दौरान हर किसी ने देखा है कि ऑक्सीजन के लिए कितनी जद्दोजहद करनी पड़ी, इसलिए पर्याप्त ऑक्सीजन, अच्छी वर्षा, तापमान में नियंत्रण आदि के लिए पौधरोपण कर प्रकृति का श्रंगार करना होगा, तभी पर्यावरण संरक्षित हो पाएगा। हर किसी को प्रकृति व समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी। हर किसी को आयोजन, वर्षगांठ आदि पर पौधरोपण करना चाहिए।

 

पृथ्वी का सब मिलकर करें श्रंगार, तभी संवरेगा पर्यावरण

इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल, युवा व्यवसायी मनीष गेई, नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे, अश्वनी गौतम, कार्यपालन यंत्री राकेश शर्मा, अनिल जायसवाल, सुनील सिंह, चेतन हिंदूजा, अंजू तिवारी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, जाकिर हुसैन, वागीश आनंद, चंद्रधर बडग़ैंया, निरंजन पंजवानी, मनषी दुबे, महेश शुक्ला, आलोक तिवारी, अरु गेई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान से लोगों में बड़ी जागरुकता आ रही है। लोग पर्यावरण की गंभीरता व संतुलन को बनाए रखने आगे आ रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों ने पौधरोपण किया।
संदीप जायसवाल, विधायक।

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत इस साल भी पौधरोपण किया जा रहा है। जिसमें शहर के जनप्रतिनिधि व गणमान्यजनों ने पौधरोपण के साक्षी बनकर पार्क को ऑक्सीजन टैंक बनाने सहयोग किया।
मनीष गेई, युवा उद्योगपति।

पत्रिका के अभियान हमेशा समाज में नई चेतना लाते हैं। पार्क में विशाल पौधरोपण अपने आप में मिशाल हैं। लोगों को अभियान से जुड़कर प्रकृति को संवारते ए पर्यावरण संतुलन में सहयोग करना चाहिए।
सत्येंद्र धाकरे, आयुक्त नगर निगम।

पत्रिका के हर अभियान से समाज को नया संदेश तो मिलता है ही साथ ही लोगों का भला होता है। जागृति पार्क में कई वर्षों से पौधरोपण की पहल का ही नतीजा है कि पार्क ऑक्सीजन टैंक बन पाया।
अतुल जैन, समाजसेवी।

Home / Katni / पृथ्वी का सब मिलकर करें श्रंगार, तभी संवरेगा पर्यावरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो