इससे पहले खंडवा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के खातों में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राशि हस्तांतरित की। जिसका सीधा प्रसारण बस स्टैंड आडिटोरियम में एलईडी के माध्यम से किया गया। सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों के खातों में राशि भेजी और उसके बाद जनता को संबोधित किया, जिसका प्रसारण लोगों ने आडिटोरियम में देखा। नगर निगम सीमा के 372 हितग्राहियों के खातों में पहली, दूसरी व तीसरी आवास की किश्त जारी हुई। कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री अलका जैन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।