
गरीबों को बट रहा गुणवत्ता विहीन चावल! शिकायत के बाद जांच के लिये पहुंची टीम
कटनी. राशन दुकान से गरीब परिवारों को सप्लाई होने वाले चावल की मात्रा में कटनी से मिलिंग हुए चावल में गुणवत्ता की ज्यादा शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रदेश के दूसरे जिलों में कटनी से भेजा गया चावल खाने योग्य न होने की शिकायते सामने आने के बाद गुरुवार को जांच के लिए भोपाल से नागरिक आपूर्ति निगम की टीम कटनी पहुंची। टीम के सदस्यों ने तीन दिन तक रुककर अलग-अलग वेयर हाउस में चावल की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने कई वेयर हाउसेज से नमूने भी लिये।
जांच टीम में शामिल नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक मिलिंग हृदयेश श्रीवास्तव ने बताया कि, कटनी से मिलिंग हुए चावल में ज्यादा खराबी देखने को मिल रही है। प्रदेश के दूसरे जिलों से आने वाली शिकायतों के बाद कटनी पहुंचकर जांच की जा रही है। जिस स्टॉक में ज्यादा खराबी दिख रही है, उसे संबधित जिले में नहीं भेजने के निर्देश दिये जा रहे हैं। चावल के नमूने लेकर जांच के लिये भेजे जा रहे हैं।
मिलर्स ने फिर अलापा धान की गुणवत्ता का राग
खराब चावल सप्लाई का मामला सामने आने के बाद हमेशा की तरह एक बार फिर धान की गुणवत्ता पर सवाल उठाने कुछ मिलर्स सामने आए हैं। नागरिक आपूर्ति निगम की जांच टीम पर दबाव बनाने के लिए उन पत्रों का हवाला दिया, जिसमें धान भंडारण के दौरान सुरक्षा उपायों को न अपनाने की बात पहले कही गई। हालांकि, नान के अधिकारी पहले ही भंडारण के दौरान खराब धान को कुल भंडारण क्षमता की तुलना में बेहद कम मात्रा बता चुके हैं। कटनी में मिलिंग के बाद सप्लाई होने वाले चावल की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
Published on:
30 Sept 2021 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
