scriptउत्तरप्रदेश से होते हुए झारखंड जा रही द्रोणिका ने कराई बारिश, तीन दिन बरसेगा पानी | rain for three days in Madhya Pradesh | Patrika News

उत्तरप्रदेश से होते हुए झारखंड जा रही द्रोणिका ने कराई बारिश, तीन दिन बरसेगा पानी

locationकटनीPublished: May 23, 2022 02:17:52 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

प्री-मानसून की गतिविधि ने मौसम में ठंडक घोल दी है। दो दिन से जिले का मौसम सुहाना बना हुआ है।

उत्तरप्रदेश से होते हुए झारखंड जा रही द्रोणिका ने कराई बारिश, तीन बरसेगा पानी

उत्तरप्रदेश से होते हुए झारखंड जा रही द्रोणिका ने कराई बारिश, तीन बरसेगा पानी

कटनी. प्री-मानसून की गतिविधि ने मौसम में ठंडक घोल दी है। दो दिन से जिले का मौसम सुहाना बना हुआ है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसकी मुख्य वजह है तेज व हवा व बारिश का होना है। शनिवार की रात शहर सहित रीठी व बरही तहसील क्षेत्र में बारिश से काफी राहत मिली तो वहीं रविवार को भी शहर का मौसम राहत भरा रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदा-बांदी का दौर चलता रहा। हालांकि घरों के अंदर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार को तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।

25 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि इस तरह का तापमान 25 मई तक यही मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक नीचे गिरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 29-30 के आसपास रहेगा। पिछले 24 घंटे में तीन तहसीलों में बारिश हुई है। कटनी तहसील में 9.4 मिलीमीटर, रीठी में 2 मिलीमीटर और बरही में बारिश हुई। है। हालांकि शनिवार रात बरही में भी बारिश हुई है, लेकिन भू-अभिलेख द्वारा बारिश की जानकारी निल भेजी गई है।

इस वजह से हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून की गतिविधि शुरू हो गई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार चंद्रवंशी के अनुसार समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है। यह दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से होते हुए झारखंड जा रही है। इसके कारण पूर्वी मध्यप्रदेश के रीवा, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल में गरज-चमक के साथ बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। उम्मीद है कि जिले में इस बार अच्छी बारिश होगी।

यह भी पढ़ें : खली के लिए बना साढ़े 8 फीट का स्पेशल पलंग, खाने के लिए तैयार हुई 50 रोटियां

बरही में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
नगर परिषद बरही क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच रविवार दोपहर अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर 2 बजे आधे घंटे लगातार तेज बारिश हुई, जिससे नगर की सड़कें पानी से तरबतर हो गईं। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिली। दूसरी किसानों में खुशी का माहौल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो