scriptरसूख का असर, नगर निगम ने मोड़ दी नाली निर्माण | Rasookh effect, municipal turn-based groove construction | Patrika News
कटनी

रसूख का असर, नगर निगम ने मोड़ दी नाली निर्माण

नगर निगम इंजीनियर ने कहा टीम भेजकर करेंगे कार्रवाई

कटनीApr 15, 2019 / 02:33 pm

raghavendra chaturvedi

Rasookh effect, municipal turn-based groove construction

नगर निगम इंजीनियर ने कहा टीम भेजकर करेंगे कार्रवाई

कटनी. शहर में एक निर्माण ने नगर निगम की कार्यशैली पर सावलिया निशान लगा दिया है। यहां एक निजी निर्माण में अतिक्रमण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम कर्मचारियों ने जैसे सारे नियम की ताक पर रख दिए। बसंत बिहार कॉलोनी में माई नदी के समीप नगर निगम ने सीधी नाली निर्माण मोड़ दी। कारण यहां एक निजी व्यक्ति द्वारा सड़क पर बढ़ाकर दीवार खड़ी की गई है। कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि नाली नहीं मोडऩे और सड़क पर बनी दीवार तोड़कर सीधी नाली निर्माण करवाने की मांग की है। नगर निगम अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
ऐसा ही एक और मामला रबर फैक्ट्री रोड की है। यहां निर्माण के दौरान बारजा सड़क के उपर तक बढ़ा दिया गया। वार्डवासियों का कहना है कि निर्माण के बाद बड़े वाहनों का अंदर प्रवेश नहीं होगा। दूसरे नागरिकों को समान व मटेरियल गिरवाने में वाहन प्रवेश नहीं होने से परेशानी होगी। इस निर्माण की भी शिकायत नगर निगम में शुक्रवार को की गई। आरोप है दोनों ही निर्माण को लेकर नगर निगम के अधिकारी बेहपरवाह हैं। मनमाना निर्माण लगातार जारी है। नगर निगम अमला कार्रवाई नहीं कर रहा है।
इस संबंध में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सहायक इंजीनियर एचके त्रिपाठी का कहना है कि बसंत बिहार कॉलोनी और रबड़ फैक्ट्री रोड पर नाजायज निर्माण हो रहा है तो कार्रवाई करेंगे। हम रविवार को ही टाइमकीपर के साथ दोनों स्पॉट की जांच करवाएंगे।

Home / Katni / रसूख का असर, नगर निगम ने मोड़ दी नाली निर्माण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो