scriptनगर निगम के महिला वार्डों का पुन: आरक्षण, कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या | Reservation of women wards of Municipal Corporation | Patrika News
कटनी

नगर निगम के महिला वार्डों का पुन: आरक्षण, कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या

कांग्रेस नेताओं ने कहा शहर भाजपा विधायक के दबाव में किया गया पुन: आरक्षण, अधिकारियों ने बिना लॉट निकाले की प्रक्रिया पूरी.

कटनीDec 02, 2020 / 11:12 am

raghavendra chaturvedi

nikay chunav 2020: मूड तो पहले ही बन गया था, अब चुनावी चौसर में बैठाने लगे गोटियां

nikay chunav 2020: मूड तो पहले ही बन गया था, अब चुनावी चौसर में बैठाने लगे गोटियां

कटनी. कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अन्य पिछडा वर्ग एवं अनारक्षित महिला वर्ग के लिए वार्डों के पुन: आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई। इससे पहले दो बार आरक्षण की प्रक्रिया की संपन्न हो चुकी है। खासबात यह है कि राज्य शासन के निर्देश पर मंगलवार को आयोजित आरक्षण प्रक्रिया का कांग्रेस नेताओं ने खुलकर विरोध किया।

कलेक्टे्रट के बाहर ही नारेबाजी की और कहा कि शहर के भाजपा विधायक के दबाव में अधिकारियों ने लोकतंत्र की हत्या की है। जिसका सड़क से लेकर न्यायालय तक विरोध किया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सहायक विहीत अधिकारी एसडीएम बलवीर रमन, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे, जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभय मिश्रा व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई।

पुन: आरक्षण प्रक्रिया का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष मिथिलेश जैन ने कहा कि कलेक्टर कटनी ने 31 जुलाई 2020 को नगर निगम कटनी के वार्डों का आरक्षण लॉट निकालकर नियमों का पालन कर किया था। भाजपा के स्थानीय विधायक के दबाव में राज्य शासन ने कलेक्टर पर दबाव डाला। कलेक्टर ने तीन बार शासन को लिखकर दिया कि आरक्षण नियमानुसार हुई है।

राज्य शासन के दबाव में 1 दिसंबर को आरक्षण की पुन: प्रक्रिया में लॉट नहीं निकाला गया। पहले से तैयार करके अधिकारी जो लिस्ट लाए थे, उसी का आरक्षण जारी किया गया। भाजपा के दबाव में अधिकारियों ने लोकतंत्र की हत्या की है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। सड़क से न्यायालय तक लड़ाई लड़ेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


आरक्षण और पुन: आरक्षण के बाद की तस्वीर

31 जुलाई को पहली बार आरक्षण के बाद यह रही स्थिति

– एससी- 5, 12, 15, 32, 33, 43 // महिला 32, 33, 43.
– एसटी- 2, 27, 29 // महिला 27 .
– ओबीसी – 01, 04, 06, 07, 10, 20, 24, 26, 34, 35, 45 // महिला 10, 4, 24, 20, 35 26.
– अनारक्षित महिला 39, 19, 08, 31, 14, 28, 03, 17, 22, 36, 18, 21 व शेष वार्ड अनारक्षित मुक्त.

1 दिसंबर को पुन: आरक्षण के बाद यह होगी स्थिति
– एससी- 5, 12, 15, 32, 33, 43 // महिला- 32, 33, 43.
– एसटी- 2, 27, 29 // महिला – 02, 27.
– ओबीसी- 01, 04, 06, 07, 10, 20, 24, 26, 34, 35, 45 // महिला- 01, 06, 07, 24, 34, 35.
– अनारक्षित महिला- 03, 13, 14, 16, 17, 18, 19, 22, 30, 38, 40, 44.

Home / Katni / नगर निगम के महिला वार्डों का पुन: आरक्षण, कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो