scriptभाजपा के बागी उम्मीदवार छह साल के लिए निष्कासित | Revolt from BJP, candidate, expelled, State General Secretary, Action, | Patrika News
कटनी

भाजपा के बागी उम्मीदवार छह साल के लिए निष्कासित

भाजपा जिला मंत्री सहित 18 कार्यकर्ता पार्टी से बाहर, बागी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

कटनीJun 29, 2022 / 07:12 pm

narendra shrivastava

Revolt from BJP, candidate, expelled, State General Secretary, Action, Katni News

Revolt from BJP, candidate, expelled, State General Secretary, Action, Katni News

कटनी। पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे बागियों पर निष्कासन की तलवार चली। भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने निष्कासन को लेकर मंगलवार को पत्र जारी किया है। भाजपा जिला मंत्री सहित 18 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कार्रवाई उन कार्यकर्ताओं पर की गई है जो भाजपा पार्टी से टिकट न मिलने पर नगरनिगम चुनाव में निर्दलीय महापौर व पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार भाजपा ने 14 जून को महापौर उम्मीदवार की घोषणा की थी। महापौर की सूची जारी होने के बाद से ही उम्मीदवार का विरोध किया गया था और पार्टी की जिला मंत्री ने निर्दलीय महापौर का चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया था। इसके बाद व 16 जून को नगरनिगम में 45 वार्डों में पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। जिसमें पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं व कई निवर्तमान पार्षदों को टिकट नहीं दिए गए थे।
पार्टी कार्यालय का हुआ था घेराव : भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद जमकर विरोध हुआ था। पूर्व पार्षद केशराम विश्वकर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ जाकर पार्टी कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी की थी। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों पर पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।
22 जून तक नाम वापस लेने दिए थे निर्देश : जानकारी के अनुसार बागी कार्यकर्ताओं को लेकर प्रदेश कार्यालय से पत्र जारी किया गया था। इस पत्र में कहा गया था कि सभी कार्यकर्ता 22 जून तक अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस पत्र का बागियों पर कोई असर नहीं पड़ा। वे चुनाव मैदान में डटे रहे।
कांग्रेस का ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष सहित अन्य भी बागी : कांग्रेस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इश्तियाक भी पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में हैं। वे राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से निर्दलीय पार्षद उम्मीदवार हैं, इसके अलावा और भी बागी प्रत्याशी हैं। हालांकि कांग्रेस ने अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष विक्रम खंपरिया का कहना है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इश्तियाक सहित अन्य पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। प्रस्ताव भेजा गया है।

इन्हें किया गया पार्टी से निष्कासित
नाम दायित्व यहां से लड़ रहे चुनाव
प्रीति संजीव सूरी जिला मंत्री निर्दलीय महापौर
भारती संजय दुबे पूर्व पार्षद लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
संतोष पटेल मंडल अध्यक्ष, पि.व.मो. इंदिरा गांधी वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
सतीश पटेल पूर्व पार्षद इंदिरा गांधी वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
रमेश सानी पूर्व पार्षद मां जालपा देवी वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
अनिरुद्ध सोनी पूर्व पार्षद किदवई वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
ज्योति राकेश चक्रवर्ती मंडल अध्यक्ष पि.व.मो. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
रोशन आरा पूर्व पार्षद रामजानकी हनुमान वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
मनोज गोस्वामी वार्ड संयोजक शिवाजी वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
विपिन बिलौंहा सक्रिय सदस्य अंबेडकर वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
पवन यादव जिला कार्यसमिति सदस्य रघुनाथगंज वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
संजीव सूरी जिला कार्यसमिति सदस्य बीडी अग्रवाल वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
बड़कू मुन्ना यादव सक्रिय सदस्य लक्ष्मीबाई वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
शोभा कुरील मंडल मंत्री फारेस्टर वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
प्रेरणा बर्मन मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्यामाप्रसाद वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
बेनी प्रसाद मंडल महामंत्री विवेकानंद वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
विवेक गुप्ता जिला कार्यसमिति सदस्य, युमो विवेकानंद वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
केशराम विश्वकर्मा पूर्व पार्षद जाकिर हुसैन वार्ड से पार्षद प्रत्याशी
सुमन राजू माखीजा पूर्व पार्षद हेमूकालाणी वार्ड से पार्षद प्रत्याशी

&पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं, जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। ऐसे कार्यकर्ताओं के नाम प्रदेश संगठन को भेजे गए थे, जिसके बाद पार्टी ने यह
कार्रवाई की है।
रामरतन पायल, जिला अध्यक्ष, भाजपा

Home / Katni / भाजपा के बागी उम्मीदवार छह साल के लिए निष्कासित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो