scriptशहर के सरकारी स्कूलों में शुरु हुई स्मार्ट पढ़ाई, दो स्कूलों में आया प्रोजेक्टर | Smart class started in government schools of the city | Patrika News
कटनी

शहर के सरकारी स्कूलों में शुरु हुई स्मार्ट पढ़ाई, दो स्कूलों में आया प्रोजेक्टर

10 स्कूलों में जल्द प्रारंभ होगी स्मार्ट क्लास, विषयों को और ज्यादा बेहतर समझेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

कटनीSep 18, 2019 / 01:50 pm

raghavendra chaturvedi

Smart Class to start in ten schools soon

जल्द ही दस स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस प्रारंभ होगी

कटनी. सरकारी स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से रुबरु कराने के लिए जिले के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों मे स्मार्ट क्लॉस प्रारंभ की जा रही है। सोमवार को दो स्कूलों में प्रोजेक्टर लाकर स्मार्ट क्लॉस प्रारंभ किया गया। इसमें एक्सीलेंस माधवनगर और वेकटवार्ड स्थित स्कूल शामिल हैं।
जल्द ही दस स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस प्रारंभ होगी। स्मार्ट क्लॉस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता क्रम में रखा गया है। कलेक्टर प्रतिदिन जिला शिक्षा अधिकारी से अपडेट ले रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में 24 स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां 2006-07 से 29 स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस की सुविधा है। इस साल प्रारंभ होने वाली 24 स्कूलों को मिलाकर कुल संख्या 53 हो जाएगी।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कटनी बीबी दुबे का कहना है कि स्मार्ट क्लॉस में विज्ञान जैसे विषयों को समझना बच्चों के लिए आसान हो जाता है। इसमें विजुअल देखकर बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। सोमवार को शहर के दो स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस प्रारंभ हुई है। 24 स्कूलों में प्रारंभ करने की तैयारी है।

Home / Katni / शहर के सरकारी स्कूलों में शुरु हुई स्मार्ट पढ़ाई, दो स्कूलों में आया प्रोजेक्टर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो