घटना के संबंध में उमरियापान थाना प्रभारी गणेश विश्वकर्मा का कहना है कि थाना क्षेत्र से एक साथ तीन-तीन किशोरियों के लापता होने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। फिर आला अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित हुई। साथ ही साइबर सेल की मदद ली गई। साइबर सेल ने पड़ताल की तो किशोरियों की लोकेशन जबलपुर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम जबलपुर जा कर उन किशोरियों को बरामद कर उमरियापान थाने लाया गया। फिर परिजनों को सूचित कर थाने बुलाया गया और विधिक औपचारिकता पूरी कर किशोरियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में उमरियापान थाना के एएसआई रामेश्वर तिवारी, प्रधान आरक्षक शैलेश दमोहिया, आरक्षक योगेश तथा साइबर सेल की की विशेष भूमिका रही। इस बीच पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की इस तत्परता और अल्पकाल में ही किशोरियों का पता लगा कर उनके परिजनों को सौंपने वाली टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।