scriptयहां महिलाएं पुरुषों के कांधे से कांधा मिलाकर करेंगी ये काम… | Training given to women | Patrika News
कटनी

यहां महिलाएं पुरुषों के कांधे से कांधा मिलाकर करेंगी ये काम…

महिलाएं भी बनेंगी राजमिस्त्री, बनाएंगी भवन, बहोरीबंद विकासखंड में दिया गया प्रशिक्षण

कटनीFeb 29, 2020 / 09:00 am

mukesh tiwari

Training given to women

प्रशिक्षण लेतीं महिलाएं।

कटनी. आमतौर पर भवन निर्माण कार्य में पुरुष राजमिस्त्री ही काम करते नजर आते हैं लेकिन अब महिलाएं भी निर्माण में बराबरी से भागीदारी निभाएंगी। बहोरीबंद विकासखंड में महिलाओं को राजमिस्त्री का काम सिखाने प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री आवासों के चलते बढ़ते काम को देखते हुए सीइओ जिला पंचायत ने महिलाओं को भी राजमिस्त्री बनाने प्रशिक्षण देने निर्णय लिया है और उसके लिए जनपद को निर्देश भेजे थे। जिसके चलते बहोरीबंद विकासखंड में प्रथम चरण में महिलाओं को प्रशिक्षण दियाजा रहा है। जिसमें जनपद की 20 महिलाओंं को शामिल किया गया है।

एक थाने में सवा माह में पूरी नहीं हुई जांच, अब दूसरे थाने को सौंपी फाइल…

महिलाओं को भवन निर्माण की बारीकियां बताने दिल्ली से आए प्रशिक्षक हेमंत विश्वकर्मा ने जानकारी दी। जिसमें मकान की नींव भरने से लेकर दीवार बनाने, छत ढालने व डिजायन की कार्य सहज रूप से करने के ट्रिक बताए गए। प्रशिक्षित महिलाएं ब्लाक के पीएम आवास सहित अन्य कामों में राजमिस्त्री के रूप में काम करेंगी। जिससे वे रोजगार से भी जुड़ पाएंगी।

Home / Katni / यहां महिलाएं पुरुषों के कांधे से कांधा मिलाकर करेंगी ये काम…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो