script407 ग्राम पंचायतों से निकलेगी पैदल तिरंगा यात्रा | tricolor yatra, independence day, national flag, panchayat, rural, kat | Patrika News
कटनी

407 ग्राम पंचायतों से निकलेगी पैदल तिरंगा यात्रा

जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में लगाए जाएंगे सभी पंचायतों से आए राष्ट्रीय ध्वज

कटनीAug 08, 2022 / 05:59 pm

narendra shrivastava

tricolor yatra, independence day, national flag, panchayat, rural, katni news

tricolor yatra, independence day, national flag, panchayat, rural, katni news

कटनी। जिले की 407 ग्राम पंचायतों से इस बार पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ग्रामीण गांव से पैदल तिरंगा लेकर निकलेंगे। दिनभर चलेंगे और रात होते ही किसी निर्धारित स्थान पर आराम कर सुबह फिर तिरंगा यात्रा पैदल शुरू करेंगे। ग्राम पंचायतों से यह यात्रा जिला मुख्यालय के लिए निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय में फारेस्टर मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सभी ग्राम पंचायतों से ग्रामीणों द्वारा लाए गए तिरंगे लहराएंगे। जानकारी के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन ने इस बार गांव-गांव से तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर तैयारी की है। इसके लिए पंचायत कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों की सूची मांगी गई है जो इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो सकते हैं। सभी ग्रामों से जिला मुख्यालय के लिए पैदल ही तिरंगा लाया जाएगा।

जगह-जगह होगा स्वागत, रहेंगे इंतजाम
जिला पंचायत सीइओ जगदीशचंद्र गोमे ने बताया कि ग्राम पंचायतों से ग्रामीण पैदल तिरंगा लेकर निकलेंगे। एक निर्धारित दूरी के बाद उसी ग्राम पंचायत का दूसरा व्यक्ति तिरंगा लेकर आगे बढ़ेगा। जिन ग्राम पंचायतों से होकर तिरंगा यात्रा निकलेगी वहां स्वागत किया जाएगा। रात के समय यात्रा में शामिल ग्रामीण निर्धारित स्थान पर ठहरेंगे और सुबह फिर तिरंगा यात्रा शुरू करेंगे।

अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों से पैदल तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय के लिए निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। तिरंगा यात्रा के बाद जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में सभी ग्राम पंचायतों से पहुंचे तिरंगे लहराएंगे।
प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर

Home / Katni / 407 ग्राम पंचायतों से निकलेगी पैदल तिरंगा यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो