आकड़े बढ़ाने की बजाय करें कारगर कार्रवाई
आईजी ने माधवनगर, बहोरीबंद व विजयराघवगढ़ थाने का किया निरीक्षण, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
कटनी. कार्रवाई के आकड़े बढ़ाने की बजाय कारगर कार्रवाई करें। अपराधों पर लगाम लगाएं। आमजन से बैठक करें और चर्चा करें। उक्त निर्देश आईजी अनंत सिंह ने बुधवार को जिले के माधवनगर, बहोरीबंद व विजयराघवगढ़ थाने का निरीक्षण करने के दौरान थाना प्रभारियों को दिए। माधवनगर थाने में वारंटी, वारंटी तामीली, माइनर एक्ट सहित अन्य कार्रवाई को लेकर आईजी ने कर्मचारियों को निर्देश दिए। बलवा, उपद्रव के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले टीयर गैस सहित अन्य उपकरणों को चलाने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए कहा। बहोरीबंद में राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण व स्थितियों का जायजा लेने के निर्देश आईजी ने थाना प्रभारी को दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। विजयराघवगढ़ में थाने का निरीक्षण करते हुए आईजी ने चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किस तरह किया जा रह है उसकी चर्चा की।