scriptभाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद विरोध के स्वर मुखर | Voice of protest after appointment | Patrika News
कटनी

भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद विरोध के स्वर मुखर

कैमोर में मंडल अध्यक्ष निर्वाचन के बाद नाराज सदस्यों ने दिया इस्तीफा.
पूर्व मंडल महामंत्री ने कहा बाहर से लाकर बना दिया अध्यक्ष.
बरही और सिनगौड़ी मंडल में भी विरोध.
टल सकता है चार मंडल अध्यक्षों की घोषणा

कटनीNov 21, 2019 / 02:45 pm

raghavendra chaturvedi

bikaner nagar nigam election 2019 bjp badebandi in bikaner

आधी रात को भाजपा पार्षदों की गंगाशहर में बाड़ाबंदी

कटनी. भाजपा कैमोर मंडल अध्यक्ष पद पर अंकुर ग्रोवर के नाम की घोषणा के साथ ही विरोध से स्वर मुखर हो गए। बुधवार को नाराज सदस्यों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की खबर सार्वजनिक होते ही जिला स्तर पर भाजपा पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। भाजपा के जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कैमोर के पुराने के कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उपजे असंतोष को शांत करने की कोशिश की।
भाजपा के जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने बताया कि कैमोर में कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफा दिए जाने की सूचना मिली है, लेकिन जिला कार्यालय में लिखित तौर पर पत्र नहीं पहुंचा है। इधर कैमोर में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पूर्व मंडल महामंत्री अशोक पाठक ने कहा कि पार्टी ने बाहर से लाकर अध्यक्ष बना दिया। वहीं मुकेश गौतम का कहना है कि रायशुमारी के दौरान अंकुर ग्रोवर के नाम की चर्चा कहीं नहीं थी।
भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही कई कार्यकर्ताओं में असंतोष है। बरही और सिनगौड़ी मंडल में कार्यकर्ता खुलकर सामने आ रहे हैं। दूसरे मंडलों में भी विरोध मुखर हो रहा है।
भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा रोके गए बड़वारा, कटनी नगर, बिलहरी और बहोरीबंद मंडल मंडल में अध्यक्षों की घोषणा अब जिलाध्यक्ष चुनाव तक टल सकता है। इन चारों मंडल में अध्यक्ष पद के लिए संभावित दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 30 नवंबर को जिलाध्यक्ष का चुनाव संभावित है।

Home / Katni / भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद विरोध के स्वर मुखर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो