scriptबारिश के चलते गिरी दीवार, महिला की मौत | Wall fell due to rain elderly woman died | Patrika News
कटनी

बारिश के चलते गिरी दीवार, महिला की मौत

-बेटा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

कटनीJul 29, 2021 / 01:22 pm

Ajay Chaturvedi

बारिश में दीवार गिरने से महिला की मौत

बारिश में दीवार गिरने से महिला की मौत

कटनी. जिले में बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिरने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसके पास सो रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बारिश में दीवार गिरने से बेटा घायल
जानकारी के अनुसार घटना विजयराघवगढ थाना क्षेत्र के वार्ड-11 की है जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीना बाई सोनी पिता बिशंभर सोनी रात में अपने पलंग पर लेटी थी। बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी, उसी समय अचानक दीवार महिला पर गिर पड़ी जिससे महिला मलबे में दब गई, जबकी पास में ही सो रहा उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
अचानक दीवार गरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग कर आए और मलबा हटाने में जुट गए ताकि उसमें फंसी महिला और उनके बेटे को बाहर निकाला जा सके। इसी बीच लोगों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटवाया और मलबे में दबे मां-बेटे को बाहर निकाला गया। लेकिन मलबे से बाहर आते ही बुजुर्ग महिला ने दम तोड दिया। वहीं बेहोशी की हालत में बेटे को विजयराघवगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उसका प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार दीवारा के मलबे में दबने के कारण बेटे के सीने में गंभीर चोट आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो